एशिया कप में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को खेलेगी। इस मुकाबले में उसके सामने यूएई होगी, लेकिन 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ उसका मुकाबला है। ऐसे में कोच गंभीर और कप्तान सूर्या के सामने सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी। इससे पहले इरफान पठान ने उनका यह काम आसान किया है और अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। (साभार-BCCI)
इरफान पठान ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी है, उसमें बतौर ओपनर उन्होंने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को चुना है। लेफ्ट और राइट कॉम्बिनेशन देखकर यह सबसे उपयुक्त विकल्प है। इससे पहले टी20 क्रिकेट में अभिषेक और संजू ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन एशिया कप में नई जोड़ी के साथ टीम इंडिया उतरेगी। (साभार-BCCI)
पठान के अनुसार नंबर तीन पर बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा को बैटिंग करनी चाहिए। तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाप पिछले टी20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। (साभार-BCCI)
इरफान पठान के अनुसार मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर होगी और उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए। सूर्या पहली बार बतौर कप्तान एशिया कप खेलेंगे। (साभार-BCCI)
एशिया कप में विकेटकीपर कौन होंगे। इसको लेकर खूब चर्चा है। ऐसा गिल के टीम में आने से हुआ है, क्योंकि सैमसन पारी की शुरुआत करते थे। लेकिन पठान ने अपने प्लेइंग इलेवन में संजू को मौका दिया है। पठान के अनुसार संजू को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। (साभार-BCCI)
पठान के अनुसार टीम इंडिया को दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। इसके लिए उन्होंने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। (साभार-BCCI)
पठान की टीम में 3 स्पिन गेंदबाजों को जगह मिली है। उन्होंने अक्षर पटेल के अलावा प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है। पिछले एशिया कप में कुलदीप ही सबसे सफल रहे थे। (साभार-BCCI)
एशिया कप के लिए पठान की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।