श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का ऐलान हो चुका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी और हार्दिक पंड्या को भी टीम में शामिल किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में हार्दिक का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 3 ओवर में 6.66 की इकोनॉमी से महज 20 रन दिए थे और सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।
हार्दिक पंड्या का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के 8 मैचों में 151.57 की स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट चटकाए भी थे।
एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन एक समय था जब वह सिर्फ 200 रुपये में क्रिकेट खेलते थे। हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल गुजरात के अलग-अलग गांव जाते और 200 रुपए कमाने के लिए लोकल टेनिस टूर्नामेंट में खेलते थे।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पंड्या को एक टेस्ट खेलने के लिए करीब 15 लाख रुपए मिलता है। इसी तरह एक वनडे मैचों के लिए 6 लाख रुपए और एक टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपए मिलते हैं। इसके अलावा हार्दिक आईपीएल से 15 करोड़ रुपए कमाते हैं। वहीं, हार्दिक बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्टैक्ट लिस्ट में ए कैटेगरी में हैं। उनको सालाना 5 करोड़ रुपए मिलता है।