नेताजी बोले मैं 1 करोड़ दूंगा, बस भारत को हरा दे पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Pakistani Governer On IND vs PAK Champions Trophy Match: टीम इंडिया और मेजबान पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा था और दूसरी तरफ कुछ क्रिकेट फैंस अजीबोगरीब दावे करने में लगे थे। ऐसे ही एक पाकिस्तानी फैन ने बड़ी रकम देने का वादा कर डाला है। ये फैन भी कोई आम फैन नहीं है, बल्कि गवर्नर के पद पर काबिज है। कौन हैं ये जनाब जिन्होंने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में हरा दिया तो वो पाकिस्तानी टीम को 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये देंगे। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Feb 23 2025, 17:45 IST
1 करोड़ देने का वादा01 / 07

1 करोड़ देने का वादा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला शुरू हुआ तो दुनिया भर से अलग-अलग तरह के वादे और बयान भी आने लगे, ऐसा ही एक बयान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गवर्नर ने दिया है और बड़ी रकम देने का वादा कर डाला।

02 / 07Photo : AP

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच

दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच चल रहा था और पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

03 / 07Photo : Instagram

इन जनाब ने दिया बड़ा बयान

जब भी भारत-पाकिस्तान मैच होता है तो खासतौर पर पाकिस्तान से कुछ ऐसे बयान आते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस बार बयान दिया है पाकिस्तान के सिंध प्रांत के राज्यपाल मुहम्मद कामरान खान टेसोरी ने।

04 / 07Photo : Instagram

मेरी दुआएं पाकिस्तान के साथ हैं

लंदन में बैठे सिंध प्रांत के गवर्नर मुहम्मद कामरान खान टेसोरी ने अपने बयान में कहा है- मैं लंदन में हूं। लेकिन मेरी दुआएं और दिल पाकिस्तान के साथ है जब वो भारत से टक्कर ले रहे होंगे।

05 / 07Photo : AP

जीतो और 1 करोड़ ले जाओ

अपने बयान में गवर्नर कामरान खान टेसोरी ने आगे कहा- अगर पाकिस्तानी टीम जीती, तो मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 1 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी रुपये) की प्राइज मनी का ऐलान करता हूं। पूरा मुल्क दुआ कर रहा है और हम पक्का जीतेंगे।

06 / 07Photo : Instagram

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बोले चुके हैं

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान मैच पर बात करते हुए कहा था कि- हमारी टीम बहुत अच्छी है। हाल में वो अच्छा खेली है। लेकिन अब असल लक्ष्य सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी जीतना नहीं है, बल्कि दुबई में भारत को हराना भी है। पूरा देश उनके साथ है।

07 / 07Photo : AP

फखर जमां की जगह उतरे इमाम

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में अपनी टीम में एक बदलाव किया। चोटिल फखर जमां की जगह टीम में इमाम उल हक को शामिल किया गया जो काफी समय से वनडे प्लेइंग 11 में जगह नहीं हासिल कर पा रहे थे। लेकिन भारत के खिलाफ ओपनिंग करते हुए इमाम 10 रन बनाकर रन आउट हो गए।