ग्लेन फिलिप्स की हुई बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री

Most Sixes in T20Is for New Zealand: न्यूजीलैंड के आतिशी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का बल्ला भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में बुधवार को खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में नहीं चला। ग्लेन 24 रन की छोटी सी पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट गए। कुलदीप यादव ने उनका शिकार किया। अपनी इस छोटी से पारी के दौरान फिलिप्स ने बल्लेबाजों के एक स्पेशल क्लब में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jan 29 2026, 03:29 IST
ग्लेन फिलिप्स की हुई बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री 01 / 07

ग्लेन फिलिप्स की हुई बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री

Most Sixes in T20Is for New Zealand: न्यूजीलैंड के आतिशी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का बल्ला भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में बुधवार को खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में नहीं चला। ग्लेन 24 रन की छोटी सी पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट गए। कुलदीप यादव ने उनका शिकार किया। अपनी इस छोटी से पारी के दौरान फिलिप्स ने बल्लेबाजों के एक स्पेशल क्लब में अपना नाम दर्ज करा लिया।

विशाखापट्टनम में खेली 24 रन की पारी02 / 07

विशाखापट्टनम में खेली 24 रन की पारी

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 16 गेंद में 24 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा।​

पूरा किया छक्कों का शतक03 / 07

पूरा किया छक्कों का शतक

​विशाखापट्टनम में खेली पारी के दौरान छक्का जड़ते ही फिलिप्स अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए।​

इस मुकाम पर पहुंचने वाले 24वें खिलाड़ी04 / 07

इस मुकाम पर पहुंचने वाले 24वें खिलाड़ी

100 छक्के जड़ने वाले ग्लेन फिलिप्स दुनिया के 24वें खिलाड़ी हैं। 9 देश के 24 खिलाड़ी ही इस मुकाम पर पहुंच सके हैं। ऑस्ट्रेलिया के 5, वेस्टइंडीज-भारत के 4-4, न्यूजीलैंड के 3, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के 2-2, आयरलैंड और जिंबाब्वे के एक-एक बल्लेबाज शामिल हैं।​

छक्कों का शतक जड़ने वाले तीसरे कीवी05 / 07

छक्कों का शतक जड़ने वाले तीसरे कीवी

​ग्लेन फिलिप्स अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे कीवी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले मार्टिन गप्टिल (173), कोलिन मुनरो (107) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 100 छक्कों के साथ अब फिलिप्स इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं।​

ऐसा रहा है फिलिप्स का टी20आई करियर06 / 07

ऐसा रहा है फिलिप्स का टी20आई करियर

​ग्लेन फिलिप्स का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर अबतक शानदार रहा है। उन्होंने अबतक खेले 87 मैच की 78 पारियो में से 12 में नाबाद रहते हुए 31.78 के औसत और 141.66 के स्ट्राइक रेट से 2098 रन बना लिए हैं।​

छक्कों के साथ जड़े हैं इतने चौके07 / 07

छक्कों के साथ जड़े हैं इतने चौके

​अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 छक्कों के साथ-साथ फिलिप्स ने 153 चौके भी जड़े हैं। उनके कुल 2098 रन में से 612 रन 153 चौकों और 600 रन 100 छक्कों की मदद से बनाए हैं। 2098 में 1212 रन फिलिप्स ने चौकों छक्कों की मदद से बनाए हैं। जो कुल रनों का 57.77 प्रतिशत है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!