धोनी के बारे में बात मत करो... लाइव चैट में रविचंद्रन अश्विन ने CSK कप्तान पर क्या कह दिया

Dhoni Ashwin Controversy: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) इस समय बेहद खराब हालत में है। सीएसके (CSK) इस समय अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है और अगर उसको आगे जाना है तो कुछ करिश्मा ही करना होगा। इसी बीच टीम में कोच, कप्तान और प्रबंधन के टीम चुनने के कुछ फैसलों पर भी विवाद होता आया है। अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे इसको फैंस ने और तूल देना शुरू कर दिया और चर्चा तेज हो चुकी है। क्या है पूरा मामला।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Apr 19 2025, 10:21 IST
क्या अश्विन और धोनी में मतभेद01 / 07

क्या अश्विन और धोनी में मतभेद

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर तो है लेकिन साथ ही खबरें हैं कि टीम के अंदर भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अभी इन बातों की कोई पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन अचानक टीम के स्टार स्पिनर अश्विन का एक वीडियो वायरल होने लगा है जिसमें उनके एक बयान से नया विवाद खड़ा हो गया।

02 / 07Photo : BCCI

IPL 2025 में चेन्नई का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अंतिम पायदान पर है। उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमें 2 मैच जीते हैं और बाकी सभी 5 मैच गंवाए हैं।

03 / 07Photo : BCCI

घरेलू मैदान पर भी पस्त

चेन्नई के जिस एमए चिदंबरम स्टेडियम को कभी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का किला कहा जाता था, आज उस किले को हर दूसरी टीम भेदने में सफल हो जा रही है। अब तक चेन्नई में उन्होंने इस सीजन में 4 मैच खेले हैं जिसमें से 3 मैचों में चेन्नई को हार झेलनी पड़ी है।

04 / 07Photo : BCCI

क्या टीम में कोई मतभेद हैं

कुछ ही दिन पहले की बात है जब रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर धोनी को पूरे टूर्नामेंट के लिए कप्तान बना दिया गया था। लेकिन दूसरी तरफ ये खबरें भी चलीं कि शायद धोनी और टीम प्रबंधन रुतुराज से खुश नहीं थे इसलिए उनको बाहर रखने का फैसला लिया गया है जिससे ड्रेसिंग रूम में अजीब सी स्थिति बन चुकी है।

05 / 07Photo : BCCI

अब वायरल हुआ अश्विन का वीडियो

इन सभी बातों के बीच अब चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के YouTube चैनल पर एक लाइव डिबेट का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें अश्विन ने कुछ ऐसा कहा जिसने मतभेद की खबरों को और हवा दे दी है।

06 / 07Photo : BCCI

धोनी और CSK के बारे में बात मत करो

इस वीडियो में अश्विन दो पेनलिस्ट के साथ आईपीएल पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं, लेकिन तभी जब एक पेनलिस्ट कहता है कि आप भी एक अच्छे कप्तान हैं अश्विन, आपने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपनी टीम को जिताया। मुझे लगता है कि लीडरशिप बहुत अहम है। लीडर जैसे संजू सैमसन, या श्रेयस अय्यर, जैसे थला धोनी। इसी के बीच में अश्विन तोकते हुए पेनलिस्ट को चुप कराते हैं कि धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में उनके चैनल पर कोई बात मत करो।

07 / 07Photo : BCCI

या मामला कुछ और ही है

जहां कुछ फैंस सोशल मीडिया पर इसे अश्विन और धोनी के बीच मतभेद व टीम में उठारपटक से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि शायद अश्विन को टीम प्रबंधन से निर्देश होंगे कि वो अपनी चेन्नई सुपर किंग्स या धोनी को लेकर अपने चैनल पर कोई बात नहीं करेंगे ताकि जो थोड़े बहुत विवादों की खबर है उन्हें बेमतलब की हवा ना मिल जाए।