जब डेरिल मिचेल विराट कोहली के हवा में खेले गए ड्राइव के नीचे खड़े थे तो न्यूजीलैंड की भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज में जीत हासिल करने की उम्मीदें पूरी तरह से उनके हाथों में टिकी हुई थीं। कोहली मेजबान टीम के लिए असंभव सीरीज बचाने वाले रन चेज को पूरा करने का आखिरी जरिया थे। लेकिन मिशेल लॉन्ग ऑन बाउंड्री के अंदर आत्मविश्वास से खड़े रहे और डटे रहे। उन्होंने कैच लपक लिया, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाल ही में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद से मिले हर मौके को भुनाया है।
18 जनवरी को डेरिल मिचेल के नौवें वनडे शतक ने ब्लैक कैप्स को जीत की स्थिति में पहुंचा दिया था। 34 वर्षीय मिशेल ने जब एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की, तो वे सबसे तेज नौ वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले सर्वकालिक चौथे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह कारनामा अपनी 54वीं पारी में किया और इस मामले में वे इमाम-उल-हक (48), हाशिम अमला (52) और क्विंटन डी कॉक (53) से पीछे हैं।
मिचेल के लगातार दो बार 130 से अधिक रन बनाने से न केवल वह न्यूजीलैंड के वनडे इतिहास में सबसे अधिक 130 से अधिक रन बनाने के मामले में मार्टिन गुप्टिल के बराबर आ गए हैं, बल्कि इस उम्दा प्रदर्शन के चलते उन्हें आईसीसी की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी फायदा मिला है और वह नंबर बल्लेबाज बने गए हैं। 845 रैंकिंग अंकों के साथ, उन्होंने विराट कोहली (795 अंक) को पीछे छोड़ दिया है।
यह दूसरी बार है जब मिशेल ने वनडे क्रिकेट में नंबर-1 बने हैं। हालांकि, टॉप पर उनका पिछला कार्यकाल पिछले नवंबर में केवल तीन दिनों तक ही चला था, जिसके बाद रोहित ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। मिचेल 54 वनडे पारियों में अभी तक शून्य पर आउट नहीं हुई हैं। जो कि केपलर वेसेल्स के बाद दूसरा सबसे लंबा रिकॉर्ड है, जिन्होंने 1983 और 1994 के बीच अपनी 105 वनडे पारियों में कभी भी शून्य पर आउट नहीं होने का आश्चर्यजनक रिकॉर्ड बनाया था।
मिचेल के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली 795 अंक के साथ आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (तीसरे स्थान पर, 764 रैंकिंग अंक) ने भारत के रोहित शर्मा (चौथे स्थान पर, 757 अंक) के साथ स्थान की अदला-बदली की है।
भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल पांचवें स्थान पर काबिज हैं। इंदौर में शतक जड़ने वाले कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 16 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। वह ताजा रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज हैं। केएल राहुल को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वह टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।
वनडे की गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नामीबिया के गेंदबाज ने इतिहास रचते हुए टॉप-5 में जगह बना ली है। बर्नार्ड स्कोल्ट्ज 645 रैंकिंग अंक से साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को चार स्थान का नुकसान हुआ है और वह 7वें स्थान पर खिसक गए हैं।