बिस्तर पर कहीं आप भी तो नहीं बिछाते इन रंगों की चादर, नुकसान जान नहीं करेंगे ये गलती

Unlucky Colours For Bedsheets: बिस्तर पर कई लोगों को अलग-अलग रंगों की चादर बिछाने का शौक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ये शौक आपको भारी पड़ सकता है। जानिए कैसे?

Authored by: लवीना शर्माUpdated Apr 15 2025, 16:34 IST
कैसा होना चाहिए चादर का रंग?01 / 05

कैसा होना चाहिए चादर का रंग?

बेडरूम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बेड होता है। ये वो स्थान है जहां आप आराम करके अपने दिन भर की ठकान उतारते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इस बेड पर गलत रंग की चादर बिछा दी जाए तो इससे आपकी सुख-समृद्धि छिनने के साथ-साथ आपको नींद की समस्या भी आ सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि बिस्तर पर किस रंग की चादर भूलकर भी नहीं बिछानी चाहिए।

02 / 05Photo : Canva

इन रंगों की नहीं होनी चाहिए चादर

वास्तु अनुसार बेडरूम में कभी भी काले या गहरे नीले रंग की चादर नहीं बिछानी चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव पैदा होने लगता है।

03 / 05Photo : Canva

चादर का कौन सा रंग है शुभ

वास्तु अनुसार चादर का रंग बहुत डार्क नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए हल्के रंग की चादर सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है।

04 / 05Photo : Canva

इन रंगों की चादर लव लाइफ में लाएंगी खुशियां

पीले, गुलाबी, सफेद, नारंगी और हल्के लाल रंग की चादर सबसे अच्छी होती हैं। ये रंग प्रेम और रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। इससे लव लाइफ बढ़िया रहती है।

05 / 05Photo : Canva

इस बात का रखें ध्यान

वास्तु अनुसार कटी-फटी चादर भूलकर भी बेड पर नहीं बिछानी चाहिए। इसके अलावा ऐसी चादरों को भी बिस्तर पर नहीं बिछाना चाहिए जिनका रंग उड़ चुका हो।