1 महीने तक रहेगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र और शनि का लाभ योग बढ़ाएगा कमाई

Shukra Shani Labh Yog 2026 : शुक्र और शनि ने एक दूसरे के साथ 60 डिग्री पर आकर त्रिएकादश यानी लाभ योग का निर्माण कर लिया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस योग से किन राशियों को लाभ होगा?

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 3 2026, 10:10 IST
शनि और शुक्र ने बनाया लाभ योग01 / 06

शनि और शुक्र ने बनाया लाभ योग

Shukra Shani Labh Yog 2026 : 2 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना घटी है, जब शुक्र और शनि एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर आ गए हैं। इस स्थिति से त्रिएकादश योग का निर्माण हुआ है, जिसे ज्योतिष में शुभ और संतुलन देने वाला योग माना जाता है। इस समय शनि मीन राशि में और शुक्र वृषभ राशि में विराजमान हैं। शुक्र जहां सुख, धन, वैभव और रिश्तों का कारक है, वहीं शनि मेहनत, अनुशासन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह 60 डिग्री पर आते हैं, तो जीवन में स्थिर प्रगति, आर्थिक मजबूती और लंबे समय तक चलने वाले फायदे मिलने के योग बनते हैं। यह योग करीब 1 महीने तक लाभ देगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग सबसे ज्यादा लाभकारी रहेगा।

​वृषभ राशि (Taurus)​02 / 06

​वृषभ राशि (Taurus)​

वृषभ राशि के लिए यह योग बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में स्थित है। इससे आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी। करियर और बिजनेस में स्थिर प्रगति देखने को मिलेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है। शनि का सहयोग आपको मेहनत का सही परिणाम दिलाएगा।

​कर्क राशि (Cancer)​03 / 06

​कर्क राशि (Cancer)​

कर्क राशि के लोगों के लिए यह योग सामाजिक और प्रोफेशनल नेटवर्क को मजबूत करने वाला रहेगा। आपको ऐसे लोगों का साथ मिल सकता है, जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए अवसर सामने आएंगे। यह समय टीमवर्क और सहयोग से सफलता दिला सकता है।

​कन्या राशि (Virgo)​04 / 06

​कन्या राशि (Virgo)​

कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग भाग्य और कर्म दोनों को मजबूत करने वाला रहेगा। आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा और करियर में ग्रोथ के अवसर बनेंगे। विदेश से जुड़े काम या उच्च शिक्षा के मामलों में सफलता मिल सकती है। यह समय आपके लिए नई संभावनाएं खोल सकता है।

​मकर राशि (Capricorn)​05 / 06

​मकर राशि (Capricorn)​

मकर राशि के लिए यह योग आर्थिक स्थिरता और प्रोफेशनल ग्रोथ देने वाला रहेगा। शनि आपकी राशि का स्वामी है, इसलिए इसका प्रभाव आपके लिए और भी खास होगा। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। यह समय निवेश और लॉन्ग टर्म प्लानिंग के लिए भी अच्छा माना जा रहा है।

​मीन राशि (Pisces)​06 / 06

​मीन राशि (Pisces)​

मीन राशि में शनि का गोचर इस योग को और प्रभावशाली बना रहा है। यह समय आपके लिए करियर और फाइनेंशियल मामलों में स्थिरता लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह योग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!