ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। कहते हैं शनि लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल तो बुरे कर्मों का बुरा फल। शनि किसी भी व्यक्ति के कर्मों का हिसाब अपनी महादशा यानी शनि साढ़े साती के समय करते हैं। इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि साढ़े साती चल रही है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप शनिवार के दिन किन उपायों को करके शनि की विशेष कृपा हासिल कर सकते हैं। यहां जानिए शनिवार के उपाय।
शनिवार की शाम में पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाकर रख दें। मान्यता है इस उपाय से शनि की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शनिवार के दिन काले वस्त्र, काला कंबल, काले जूते, जामुन, काला छाता, काली गाय, भैंस और नीलम रत्न का दान अत्यंत शुभ माना जाता है।
शनि को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मेहनत करने वाले लोगों का हमेशा सम्मान करें। किसी गरीब और कमजोर व्यक्ति का कभी अपमान न करें। पशुओं और जानवरों को पीड़ा न दें।
शनिवार में शनि देव के इस मंत्र 'ऊँ शं शनैश्चराय नम:' का जाप करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। जिससे तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।
शनिवार के दिन शनि चालीसा पढ़ना भी अत्यंत शुभ होता है। कहते हैं इससे जीवन की हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है।