आज हम आपको जिस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं उस मूलांक के लोग शनि के प्रिय माने जाते हैं। ये लोग अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में खूब सफलता पाते हैं। जल्दी हार नहीं मानते। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। जानिए ये किस मूलांक के लोग हैं।
हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 की। जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि की खास कृपा रहती है।
शुरुआती जीवन में ये लोग संघर्ष करते हैं, लेकिन 30 के बाद शनि कृपा से सब बदल जाता है और ये अमीर हो जाते हैं।
30 के बाद इनके जीवन में स्थायित्व आता है। करियर में जबरदस्त ग्रोथ होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
शनि देव की कृपा से इन्हें सफलता, दौलत और समाज में सम्मान मिलता है। ये लोग अपनी मेहनत से बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
शनि की कृपा पाने के लिए ये लोग पूजा, सेवा और दान जैसे कर्मों में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि भाग्य भी साथ देता है।
अगर आपका भी मूलांक 8 है और आप 30 की उम्र के पास या पार हैं, तो तैयार हो जाइए – आपकी किस्मत चमकने ही वाली है!
इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।