Mahashivratri Puja Samagri: महाशिवरात्रि पूजा में ये 11 सामग्री जरूर करें शामिल, महादेव की बरसेगी विशेष कृपा

Mahashivratri Puja Samagri List: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की उपासना की जाती है। इस दिन की पूजा में कई सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हम आपको महाशिवरात्रि की उन सामग्री के बारे में बताएंगे जो सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं।

Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क Updated Mar 7 2024, 06:52 IST
महाशिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट 202401 / 12

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट 2024

Mahashivratri Puja Samagri List: भगवान शिव को समर्पित सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। ये त्योहार हर सनातनी के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि इस दिन हिंदू धर्म के प्रमुख देवता भगवान शिव की अराधना की जाती है। श्रद्धालु शिवरात्रि पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए कई सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी महत्वपूर्ण सामग्रियों के बारे में जिनके बिना शिवरात्रि पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए शिव पूजा में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

02 / 12Photo : Canva

बेलपत्र

शिव पूजा बेलपत्र के बिना अधूरी मानी जाती है। कहते हैं बेलपत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है।

03 / 12Photo : Canva

गंगाजल

महाशिवरात्रि पूजा में गंगाजल का भी इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना बेहद शुभ होता है।

04 / 12Photo : Canva

दूध

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

05 / 12Photo : Canva

भांग

शिव जी की पूजा में भांग का इस्तेमाल भी जरूर किया जाता है। कहते हैं शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से शिव जी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

06 / 12Photo : Canva

फूल

किसी भी भगवान की पूजा बिना फूलों के अधूरी मानी जाती है। इसलिए महाशिवरात्रि पूजा में भी भगवान शिव को फूल जरूर चढ़ाने चाहिए।

07 / 12Photo : Canva

इत्र

भगवान शिव की पूजा में इत्र का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। कहते हैं इससे भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं।

08 / 12Photo : Canva

अक्षत

भगवान शिव की पूजा में अक्षत यानी साबुत चावल की भी जरूरत होती है।

09 / 12Photo : Canva

अगरबत्ती

भगवान शिव की पूजा शुरू करने से पहले अगरबत्ती और घी का दीपर जरूर जला लेना चाहिए।​

10 / 12Photo : Canva

फल

महाशिवरात्रि पूजा में भगवान शिव को ताजे फल जरूर चढ़ाएं।

11 / 12Photo : Canva

कपूर

भगवान शिव की आरती कपूर से करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए शिव पूजा में कपूर को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

12 / 12Photo : Canva

धतूरा

धतूरा भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इसलिए शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना शुभ होता है।