बेडरूम में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। छोटे कैक्टस या फिर कांटेदार फूल के पौधे अपने बेडरूम में ना लगाएं। इसे लगाने से रिश्ते में खटास आ सकती है और पति पत्नि के बीच अनबन हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में आक्रामक जानवरों की तस्वीरें ना लगाएं। इसके साथ ही किसी भी तरह से युद्ध की तस्वीर भी ना लगाएं। इसे लगाने से प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।
बेडरूम में भूलकर भी हिंसात्मक दृश्यों वाली तस्वीरें न लगाएं। ऐसा करने से आपके और पार्टनर के बीच कलह पैदा होने और मनमुटाव बढ़ने की आशंका रहती है।
बेडरूम की दिशा पर भी ध्यान देना जरूरी है। ये हमेशा उत्तर या उत्तर-पश्चिम हिस्से में बनवाना चाहिए। इस दिशा में बेडरूम बनवाने से पति पत्नि के बीच प्रेम बढ़ता है और संबंध मजबूत होते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके बेडरूम में झरना या पानी की तस्वीर है तो उसको जल्दी से हटा दें। ऐसी तस्वीर लगाने से संबंध बिगड़ सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इससे पति-पत्नी के बीच विश्वास कम हो सकता है। (डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)