Masters of God नहीं इस ग्रह के पास है 'किंग्स ऑफ मून' का टाइटल, गिनते रह जाएंगे संख्या

Kings of Moon: आप लोगों को यह लगता होगा कि किंग्स ऑफ मून का टाइटल तो Master's of God के पास है तो आप गलत सोच रहे हैं। मास्टर ऑफ गॉड यानी जूपिटर, जिसे हम बृहस्पति भी कहते हैं, सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा ग्रह है, लेकिन उसके पास सबसे ज्यादा चंद्रमा नहीं हैं। सबसे ज्यादा चंद्रमा का खिताब तो रिंग प्लैनेट ने अपने नाम कर रखा है तो चलिए जानते हैं कि आखिर जूपिटर की तुलना में रिंग प्लैनेट के पास कितने चंद्रमा हैं।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Dec 6 2025, 23:50 IST
जूपिटर के पास कितने चांद है?01 / 07

जूपिटर के पास कितने चांद है?

Jupiters Moon: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक, जूपिटर के पास 95 चांद हैं और उनमें से चार चांद सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं और उनमें यूरोपा और मैनीगीड शामिल हैं।

रिंग प्लैनेट के पास कितने चांद हैं?02 / 07

रिंग प्लैनेट के पास कितने चांद हैं?

Saturns Moon: लेकिन बात अगर रिंग प्लैनेट यानी शनि ग्रह की करें तो हमारे सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा ग्रह भी पीछे छूट जाता है, क्योंकि शनि ग्रह के पास 146 चांद हैं तभी तो शनि ग्रह को किंग्स ऑफ मून का खिताब मिला है।

गैसीय ग्रह03 / 07

गैसीय ग्रह

जूपिटर की तरह ही शनि ग्रह भी गैस से बना हुआ है और यह हमारे सोलर सिस्टम का आउटर ग्रह है। विज्ञानियों ने शनि ग्रह को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं और सालों तक इस ग्रह की स्टडी की है।

रिंग्स के लिए जाना जाता है शनि ग्रह04 / 07

रिंग्स के लिए जाना जाता है शनि ग्रह

शनि ग्रह अपने रिंग्स के लिए जाना जाता है तभी तो इसे रिंग प्लैनेट भी कहा जाता है। हालांकि, यह बिल्कुल भी नहीं है कि हमारे सोलर सिस्टम में रिंग्स वाला ग्रह सिर्फ शनि ही है। शनि के अलावा जूपिटर, यूरेनस और नेपच्यून के पास भी रिंग्स हैं।

हमारे सौरमंडल में कितने चंद्रमा है?05 / 07

हमारे सौरमंडल में कितने चंद्रमा है?

बकौल नासा, हमारे सोलर सिस्टम में 293 चांद हैं। जिनमें पृथ्वी का एक, मंगल के दो, बृहस्पति के 95, शनि के 146, यूरेनस के 28, नेप्चयून के 16 और प्लूटो के 5 शामिल हैं।

क्या पानी में तैर सकता है शनि?06 / 07

क्या पानी में तैर सकता है शनि?

ऐसा माना जाता है कि अगर शनि ग्रह को पानी में डाला जाए तो वह पानी में तैर सकता है, क्योंकि यह ग्रह गैस से बना हुआ है और इसमें सतह नहीं है। शनि ग्रह पानी में तैर सकने वाला एकमात्र ग्रह है।

पृथ्वी से कितना बड़ा है शनि?07 / 07

पृथ्वी से कितना बड़ा है शनि?

अगर हम पृथ्वी और शनि ग्रह के बीच तुलना करें तो शनि आकार में पृथ्वी से लगभग नौ गुना बड़ा है। शनि ग्रह में लगभग 764 पृथ्वी समा सकती है। शनि की त्रिज्या (Radius) 58,232 किमी और व्यास (Diameter) 1,20,536 किमी है, जबकि पृथ्वी की त्रिज्या 6,371 किमी और व्यास 12,742 किमी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!