पृथ्वी से लगभग 70.4 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर 'भूतिया चेहरा' दिखाई दिया। इस चेहरे को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के शक्तिशाली हबल स्पेस टेलीस्कोप (NASAHubble) ने जारी किया है। (फोटो साभार: NASAHubble)
नासा हबल द्वारा जारी किए गए 'भूतिया चेहरे' को हम Arp-Madore 2026-424 के नाम से जानते हैं, जो दो आकाशगंगाओं के आपस में टकराने की वजह से बनी एक खगोलीय संरचना है। (फोटो साभार: NASAHubble)
दो आकाशगंगाओं के टकराने की वजह से बनी संरचना एकदम 'भूतिया चेहरे' जैसी प्रतीत हो रही है जिसके चारों तरफ युवा नीले तारे मौजूद हैं, जबकि नए तारे मुंह और नाक की संरचना बना रहे हैं। (फोटो साभार: NASAHubble)
अनंत ब्रह्मांड में आकाशगंगाओं का टकराव एक सामान्य घटना है। ऐसी घटनाएं लाखों-करोड़ों सालों तक चलती है और इनके परिणामस्वरूप नई आकाशगंगाएं, तारा समूह या अन्य खगोलीय संरचनाएं बन सकती हैं।
हमारी अपनी घरेलू आकाशगंगा मिल्की वे और पड़ोसी एंड्रोमेडा आकाशगंगा, जिसे हम एम 31 के नाम से भी जानते हैं, के बीच लगभग 4.5 अरब वर्ष बाद टकराव हो सकता है।