बात करें भारत की, तो पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का स्टेशन 'घुम' देश का सबसे ऊंचा स्टेशन है। घूम रेलवे स्टेशन समुद्र तल से 2258 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। बता दें कि यह स्टेशन दुनिया का 14वां सबसे ऊंचा स्टेशन है।
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन भले ही भारत में न हो, लेकिन दुनिया का बसे ऊंचा आर्क रेलवे ब्रिज भारत में है। जी हां, हाल ही में जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर बनकर तैयार हुआ ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्क ब्रिज है। यह एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है।
दुनिया की सबसे ऊंची रेलवे लाइन चीन में है और इसका नाम क्विंगजांग रेलवे या क्विंघाई-तिब्बत रेलवे है। गोलमुंड को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से जोड़ने वाली यह रेलवे लाइन दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी है।
क्विंगजांग रेलवे समुद्र तल से 4000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर है। यह रेलवे बीच में टांग्गुला पास (Tanggula Pass) से होकर गुजरती है, जो समुद्र तल से 5071 मीटर की ऊंचाई पर है।
जिस तरह से हवाई जहाज में हर सीट के ऊपर यात्रियों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था होती है, उसी तरह क्विंगजांग रेलवे में यात्रियों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था होती है और हर ट्रेन में डॉक्टर भी मौजूद रहते हैं।
बात सबसे बड़े रेल नेटवर्क की करें तो इसमें भारत चौथे नंबर पर आता है। इसमें सबसे आगे करीब ढाई लाख किमी के साथ अमेरिका पहले नंबर पर, सवा लाख किमी से ज्यादा के नेटवर्क के साथ चीन दूसरे और 85 हजार से किमी से ज्यादा नेटवर्क के साथ रूस तीसरे नंबर पर है।