PM मोदी ने स्कूली छात्राओं और ब्रह्माकुमारी सदस्यों के साथ मनाया रक्षाबंधन, देखें दिल को छू लेने वाली तस्वीरें

PM मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया, जहां स्कूली बच्चों और आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी की सदस्यों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।

Edited by: Shashank Shekhar MishraUpdated Aug 9 2025, 13:49 IST
​रक्षाबंधन Image Credit : Social Media01 / 05

​रक्षाबंधन

देश भर में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस त्योहार पर दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर एक भावनात्मक आयोजन हुआ, जहां विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी।

​​प्रधानमंत्री मोदी ​Image Credit : Social Media02 / 05

​​प्रधानमंत्री मोदी ​

प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर दिल्ली के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। इन छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी छात्राओं का स्वागत किया और उनके साथ समय बिताया।

​​ देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं: पीएम मोदी​Image Credit : Social Media03 / 05

​​ देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं: पीएम मोदी​

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।

राखीImage Credit : Social Media04 / 05

राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, नन्ही बच्चियों ने पीएम मोदी समेत सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को राखियां बांधी। सेना प्रमुख का हाथ, जो देश की रक्षा का प्रतीक है, इन पवित्र राखियों से सज गया। यह राखी इस बात का प्रतीक है कि भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है और नागरिकों को सेना पर पूरा भरोसा है। रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना का प्रतीक है। भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।

​​पीएम मोदी ​Image Credit : Social Media05 / 05

​​पीएम मोदी ​

पीएम मोदी से पहले भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जवानों को भी बच्चियों ने राखी बांधी। दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, संस्कृति फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और बच्चों ने बाइसन डिवीजन के सैनिकों को राखी बांधी और इस बात की पुष्टि की कि हमारे सैनिक कभी भी अपने परिवार से दूर नहीं होते। हम इस हार्दिक समर्पण, सम्मान और स्नेह के बंधन को बहुत महत्व देते हैं जो राष्ट्र निर्माण में सेवा और योगदान के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!