देश की पांच जगहें, जो विदेशों की नकल लगती हैं; लेकिन हैं असल में खूबसूरत

दुनिया में बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाने का सपना ज्यादातर लोग देखते हैं। जो लोग इन जगहों पर जाते हैं, उन्हें अक्सर लोग भाग्यशाली करार देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि भारत इस मामले में कहीं पीछे है। भारत में भी दुनिया की कुछ बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं। कई जगहें तो दुनिया की दर्शनीय स्थलों की हूबहू कॉपी हैं। लेकिन, बता दें कि धरती नकल नहीं करती... विदेश की यह खूबसूरत जगहें असली हैं तो भारत की जगहें भी खूबसूरती में इनसे कम नहीं।

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Aug 20 2024, 18:07 IST
आल्प्स की खूबसूरती01 / 09

आल्प्स की खूबसूरती

स्विट्जरलैंड की खूबसूरती के दीवानों की कोई कमी नहीं। यहां के आल्प्स स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है और भारत के लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक स्विट्जरलैंड के आल्प्स हैं।

उत्तराखंड में औली02 / 09

उत्तराखंड में औली

स्विट्जरलैंड के आल्प्स हैं तो हमारे देश के उत्तराखंड में औली है। औली के खूबसूरत पहाड़ स्विट्जरलैंड से कम नहीं हैं। यहां का स्की रिजॉर्ट बड़ा ही मशहूर है। औली की पहाड़ी ढलानों पर सर्दियों में स्की के शौकीनों का जमावड़ा लगता है।

थाईलैंड03 / 09

थाईलैंड

भारत में घूमने के शौकीन लोगों की टू-डू लिस्ट में थाईलैंड घूमना काफी ऊपर होता है। थाईलैंड की खूबसूरती, बीच और यहां का समुद्री भोजन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

लक्षद्वीप04 / 09

लक्षद्वीप

बात अगर प्राकृतिक खूबसूरती, समुद्री बीच और समुद्री भोजन की हो तो लक्षद्वीप सिर्फ थाईलैंड ही नहीं मालदीव्ज को भी पीछे छोड़ देता है। यहां पर स्कूबा डाइविंग का भी लुत्फ ले सकते हैं।

बेल्जियम का टूमॉरोलैंड05 / 09

बेल्जियम का टूमॉरोलैंड

पार्टी के शौकीनों के लिए बेल्जियम का टूमॉरोलैंड फेस्टिवल खासा मशहूर है। इस दौरान यहां डीजे पार्टियां होती हैं और लोग नाच-गाकर खूब लुत्फ उठाते हैं।

गोवा में सनबर्न06 / 09

गोवा में सनबर्न

टूमॉरोलैंड जैसा लुत्फ भारत में लेना हो तो गोवा चले आएं। गोवा में सनबर्न फेस्टिवल में दुनियाभर के सिंगर्स आते हैं और लोग इस फेस्टिवल का जमकर लुत्फ उठाते हैं।

ब्राजील07 / 09

ब्राजील

कॉफी के शौकीनों के लिए ब्राजील किसी जन्न से कम नहीं। इसके अलावा ब्राजील अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भा जाना जाता है।

कूर्ग08 / 09

कूर्ग

हमारे देश में कर्नाटक का कूर्ग भी अपने कॉफी उत्पादन के लिए मशहूर है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको ब्राजील से कम एहसास नहीं देगी।

सहारा और थार मरुस्थल09 / 09

सहारा और थार मरुस्थल

रेत के ऊंचे-ऊंचे टीले, ऊंट की सवारी और रेगिस्तान का जन-जीवन अफ्रीकी महाद्वीप में सहारा हो या भारत में थार मरुस्थल दोनों जगह एक जैसा है। एक बार यहां पहुंच जाने के बाद दोनों में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!