काम, नाम और दाम की त्रिमूर्ति है यह भारतीय मिसाइल
ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल माना जाता है। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) और रूस ने संयुक्त रूप से मिलकर तैयार किया है। इसे समुद्र, समुद्र के नीचे, जमीन और हवा से लॉन्च किया जा सकता है। आवाज की रफ्तार से तीन गुनी तेज इस मिसाइल में ऐसी खासियते हैं जो इसे अजेय बनाती हैं।