कभी व्हीलचेयर पर तो कभी सहारा लेकर...जीवन के अंतिम समय भी संसद आते रहे थे मनमोहन सिंह, देखिए उनकी 7 अंतिम तस्वीरें

DR Manmohan Singh Photos: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे, गुरुवार रात को उनका निधन हो गया। डॉ. मनमोहन सिंह अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में भी राजनीति और संसदीय प्रणाली में सक्रिय थे। कभी व्हीलचेयर से तो कभी सहारा लेकर महत्वपूर्ण मौकों पर संसद पहुंचते रहे। कांग्रेस के कार्यक्रमों में भी एक्टिव रहे। 2014 में जब सत्ता से बेदखल हुए, उसके बाद से वो सार्वजनिक जीवन में सक्रिय तो कम दिखे, लेकिन अहम मौकों पर उनके बयान आते रहे, संसद पहुंचते रहे। देखिए डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन की 7 वो आखिरी तस्वीरें, जब वो सार्वजनिक रूप से आए थे नजर।

Authored by: शिशुपाल कुमारUpdated Dec 26 2024, 23:20 IST
जब व्हीलचेयर पर बैठकर संसद पहुंचे थे डॉ. मनमोहन सिंहImage Credit : @Dr. Manmohan Singh facebook01 / 07

जब व्हीलचेयर पर बैठकर संसद पहुंचे थे डॉ. मनमोहन सिंह

यह तस्वीर 7 अगस्त 2023 की है, जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा पहुंचे थे। तब वो राज्यसभा के सदस्य थे और संसद का मानसून सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर बैठकर संसद पहुंचे थे।

मनमोहन सिंह ने जब किया आखिरी बार मतदानImage Credit : @Dr. Manmohan Singh facebook02 / 07

मनमोहन सिंह ने जब किया आखिरी बार मतदान

सरदार मनमोहन सिंह की यह फोटो 18 मई 2024 की है। जब डॉ. मनमोहन सिंह लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली संसदीय सीट के लिए मनमोहन सिंह ने अपने घर से ही मतदान किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान करते हुए मनमोहन सिंहImage Credit : @Dr. Manmohan Singh facebook03 / 07

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान करते हुए मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यह तस्वीर तब की है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा था। तब मनमोहन सिंह की सेहत खराब थी, इसके बाद भी वो वोटिंग के लिए पहुंचे थे।

राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान मनमोहन सिंहImage Credit : @Dr. Manmohan Singh facebook04 / 07

राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की ये तस्वीर तब की है, जब वो आखिरी बार राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने पहुंचे थे। उस समय भी मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर ही बैठकर वोटिंग के लिए पहुंचे थे।

खड़गे तो तब मिली थी जीतImage Credit : @Dr. Manmohan Singh facebook05 / 07

खड़गे तो तब मिली थी जीत

डॉ. मनमोहन सिंह की यह तस्वीर 17 अगस्त 2022 की है, तब वो आखिरी बार कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए वोट डालने पहुंचे थे। उस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत मिली थी।

जब उपराष्ट्रपति पद के लिए मनमोहन सिंह ने किया था वोटImage Credit : @Dr. Manmohan Singh facebook06 / 07

जब उपराष्ट्रपति पद के लिए मनमोहन सिंह ने किया था वोट

डॉ.मनमोहन सिंह की यह तस्वीर तब कि है, जब वो उपराष्ट्रपति पद के लिए वोट डालने पहुंचे थे। डॉ. मनमोहन सिंह की यह तस्वीर 6 अगस्त 2022 की है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंगImage Credit : @Dr. Manmohan Singh facebook07 / 07

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग

डॉ. मनमोहन सिंह की यह तस्वीर 17 अक्टूबर 2022 की है, जब वो अंतिम बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग करने पहुंचे थे। मनमोहन सिंह की सेहत तब भी खराब थी और वो सहारा लेकर वोटिंग करने आए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!