कांग्रेस के नेता और पूर्व पार्टी चीफ राहुल गांधी 18 अप्रैल, 2023 को दिल्ली में स्ट्रीट फूड का जायका लेने पहुंचे।
राष्ट्रीय राजधानी के बंगाली मार्केट इलाके में वह स्ट्रीट फूड की दुकान पर मटर चाट खाते हुए नजर आए।
गांधी को मौके पर देख आस-पास काफी मजमा जुट गया था। मीडिया वालों के अलावा वहां उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ थी।
नीले रंग की टीशर्ट और हल्की-फुल्की सफेद दाढ़ी में राहुल जब चटपटी चाट का स्वाद ले रहे थे तब उनके कई लोगों ने फोटो खींचे।
वैसे, पुरानी दिल्ली में मिलने वाले छोले भठूरे और गोलगप्पे राहुल को बहुत पसंद है। वह इसके अलावा सर्वणा भवन भी जाते हैं।