बता दें कि नाजनीन मुन्नी बांग्लादेशी मीडिया का बेहद चर्चित चेहरा हैं वो बांग्लादेश की तेजतर्रार पत्रकार होने के साथ अभी ग्लोबल टीवी बांग्लादेश में न्यूज हेड के तौर पर काम कर रही हैं। साथ ही वो न्यूज एंकर भी हैं, वहां उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग हैं। कट्टरपंथियों का कहना है कि इस चैनल में उस्मान हादी की मौत का कवरेज ठीक नहीं हुआ था जिससे उनमें नाराजगी है और इसलिए वो नाजनीन मुन्नी को हटाने की मांग कर रहे हैं।
आरोप है कि युवकों ने चेतावनी दी कि अगर मुन्नी को पद से नहीं हटाया गया तो चैनल के दफ्तर को भी उसी तरह जला दिया जाएगा, जैसा हाल ही में प्रोथोम आलो और डेली स्टार के साथ हुआ। मुन्नी ने कहा कि यह धमकी मीडिया को डराने और चुप कराने का सतत प्रयास है।
टेलीविजन चैनल ग्लोबल टीवी को धमकी देने वाले इन युवाओं ने खुद को एंटी-डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट का सदस्य बताया इन्होंने प्राइवेट टेलीविजन चैनल ग्लोबल टीवी बांग्लादेश के अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि न्यूज हेड नाजनीन मुन्नी को हटा दें।
मुन्नी के अनुसार, युवकों ने मैनेजिंग डायरेक्टर से 48 घंटे के भीतर उन्हें हटाने का लिखित आश्वासन देने को कहा पर जब उन्होंने इनकार किया तो समूह ने कथित तौर पर आग लगाने की धमकी दोहराई घटना के बाद चैनल प्रबंधन ने नाजनीन मुन्नी को कुछ दिनों तक दफ्तर न आने और शांत रहने की सलाह दी।
बांग्लादेश के कट्टरपंथी जिन नाजनीन मुन्नी को हटाने की मांग कर रहे हैं तो बता दें कि नाजनीन मुन्नी बांग्लादेश की बेहतरीन पत्रकार होने के साथ अभी ग्लोबल टीवी बांग्लादेश में न्यूज हेड के तौर पर काम कर रही हैं। साथ ही वो न्यूज एंकर भी हैं और वो लंबे समय से बांग्लादेश के मीडिया जगत में सक्रिय हैं।
बांग्लादेश में दो समाचार संस्थानों के दफ्तरों को जला देने के बाद भी वहां के कट्टरपंथी बेखौफ हैं इन कट्टरपंथियों ने अब बांग्लादेश के ग्लोबल टीवी की न्यूज हेड नाजनीन मुन्नी को हटाने की मांग की है और ऐसा न करने पर द डेली स्टार और प्रथम आलो की तरह इस न्यूज चैनल के दफ्तर को जला देने की धमकी दी है।
यह घटना आजाद मीडिया पर बढ़ते दबाव का हिस्सा है। बताते हैं कि इस घटना से पत्रकारों में डर बढ़ गया है, जबकि एक छात्र संगठन ने इस हमले से खुद को अलग कर लिया है। पर वहां की मीडिया इन घटनाओं से खासी चिंतित दिख रही है।