Grey Divorce vs Sleep Divorce: क्या होता है ग्रे डिवोर्स और स्लीप डिवोर्स में अंतर, खूब चर्चा में हैं ये दो तरह के तलाक

Grey Divorce vs Sleep Divorce: कोई नहीं चाहता कि उसकी शादी टूटे या फिर तलाक लेकर पार्टनर से अलग होना पड़े। लेकिन कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि आप चाहकर भी पति-पत्नी की तरह साथ नहीं रह पाते। कुछ लोग एक छत के नीचे रहकर भी एक नहीं होते तो कुछ एक दूसरे से हमेशा के लिए जुदा हो जाते हैं। इस साल दो तरह के तलाक की खूब चर्चा रही।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Dec 25 2024, 08:11 IST
ग्रे डिवोर्स बनाम स्लीप डिवोर्सImage Credit : Facebook01 / 05

ग्रे डिवोर्स बनाम स्लीप डिवोर्स

यह साल अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। बस कुछ दिन और। फिर नए साल का नया सवेरा निकलेगा। यह साल कई मायनों में याद रखा जाएगा। कुछ लोग इस साल को हमेशा के लिए भूल जाना भी चाहेंगे। इस साल कई नई चीजें हुईं। साल 2024 में दो तरह के तलाक की खूब चर्चा रही। पहला स्लीप डिवोर्स और दूसरा ग्रे डिवोर्स। आइए जानते हैं क्या है दोनों में अंतर:

ऐश्वर्या अभिषेक का ग्रे डिवोर्स!Image Credit : Facebook02 / 05

ऐश्वर्या अभिषेक का ग्रे डिवोर्स!

इस साल ऐसी अफवाह उड़ी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक लेने वाले हैं। ऐसा लिखा गया कि दोनों ग्रे डिवोर्स लेंगे। अभिषेक बच्चन ने ग्रे डिवोर्स से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट भी लाइक किया था।

क्या होता है ग्रे डिवोर्स (What is Grey Divorce)Image Credit : Facebook03 / 05

क्या होता है ग्रे डिवोर्स (What is Grey Divorce)

ग्रे डिवोर्स को आसान भाषा में समझा जाए तो 50 की उम्र के बाद अगर शादीशुदा कपल तलाक ले कर एक दूसरे से अलग होता है तो उसे ग्रे डिवोर्स कहते हैं। जिस इंसान के साथ आपने जीवन के कई साल गुजारे, सुख-दुख, खुशियां परेशानियां साथ झेली हों, उससे अलग होना पड़ता है।

स्लीप डिवोर्सImage Credit : Facebook04 / 05

स्लीप डिवोर्स

इस साल स्लीप डिवोर्स की भी खूब चर्चा रही। शादी हो या रोमांटिक रिलेशनशिप, कपल्स ने जमकर स्लीप डिवोर्स लिये। स्लीप डिवोर्स से कपल्स को पर्सनल स्पेस मिलता है। एक दूसरे के लिए प्यार बना रहता है। इससे दो लोगों के बीच रिलेशनशिप भी पहले से बेहतर होता है।

क्या होता है स्लीप डिवोर्स (What is Sleep Divorce)Image Credit : Facebook05 / 05

क्या होता है स्लीप डिवोर्स (What is Sleep Divorce)

ऐसा माना जाता है और लंबे समय से होता भी आ रहा है कि कपल्स शादी के बाद एक साथ एक ही कमरे और एक बिस्तर पर सोते हैं। लेकिन जब कपल अलग-अलग कमरे, अलग बिस्तर, या अलग-अलग समय पर सोने लगते हैं तो उसे स्लीप डिवोर्स कहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!