Shloka Mehta Rewears Her Bridal Lehenga On Anant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो गई। दोनों अब पति-पत्नी बन चुके हैं। साल की सबसे ग्रैंड शादी में पूरा अंबानी परिवार एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आया। सास नीता से लेकर ननद ईशा तक को लहंगे ने खूबसूरती की लिमिट क्रॉस कर दी। वहीं, बड़ी बहू श्लोका मेहता 5 साल पुराने लहंगे में ही पोज देती दिखीं।
दरअसल, श्लोका मेहता अपनी देवर की शादी में कुछ सबसे स्पेशल पहनना चाहती थीं। इस सोच ने उनसे वो काम करवाया जो हर मिडिल क्लास घर की लड़की करती है। श्लोका ने अपनी शादी की लहंगा ही देवर की शादी में पहन लिया। उनके अनुसार उनकी खुद की शादी के लहंगे से स्पेशल और क्या हो सकता है।
श्लोका की शादी के इस जोड़े को अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। ये एक कस्टम मेड रेड और गोल्डन लहंगा है, जिसपर जरदोजी जाली के साथ हाथ से कढ़ाई करके जड़ाऊ और जरदोजी कटवर्क बना हुआ है। हालांकि, अनंत की शादी के लिए इस लहंगे में थोड़े बहुत बदलाव किए गए।
श्लोका के लहंगे में कुछ नयापन लाने के लिए लहंगे के रंग को बदलकर रेड से पिंक कर दिया गया। ऐसे में लहंगे की कढ़ाई सेम ही रही, लेकिन इसे नया ट्विस्ट मिल गया और ये पहले से अलग लगा। साथ ही श्लोका ने दुपट्टा कैरी करने का स्टाइल भी बदल दिया, जिससे लुक काफी अलग आ रहा है।
श्लोका ने अपने इस लुक को कांतिलाल छोटेलाल के कट सॉलिटेयर डायमंड जूलरी के साथ कंप्लीट किया। चार लेयर वाला डायमंड नेकलेस में डायमंड की शेप हार्ट, राउंड और पीयर ड्रॉप जैसी है। साथ ही उन्होंने हार्ट और राउंड सॉलिटेयर कफ ईयररिंग्स भी पहने और उनका मांग टीका भी हार्ट शेप का है।
बात करें अंबानी बहू के मेकअप की तो पुनीत बी सैनी ने उन्हें हमेशा की तरह न्यूड मेकअप लुक दिया है। जिसमें आईलाइनर और काजल लगाए हसीना की आंखें प्यारी लग रही हैं, तो न्यूड लिप्स आउटफिट के साथ जच रहे हैं।