शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस को कमाल का मेंटेन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस फिटनेस का राज कोई जादुई नुस्खा नहीं है। बल्कि हेल्दी डाइट और डिसिप्लिन लाइफस्टाइल है।
शिल्पा शेट्टी की फिटनेस को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। शिल्पा 50 साल की उम्र में भी काफी फिट दिखाई देती हैं।
शिल्पा अपने दिन की शुरुआत बेहद साधारण लेकिन असरदार तरीके से करती हैं। वह दिन की शुरुआत में 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिक्स करके पीती हैं।
शिल्पा अपनी डाइट में नाश्ते का खास ख्याल रखती हैं। वह नाश्ता हल्का लेकिन फाइबर से भरपूर रखती हैं। आमतौर पर उनके नाश्ते में ओट्स, मूसली, सीजनल फल और ड्राई फ्रूट्स शामिल होते हैं।
शिल्पा का लंच उनकी सबसे हैवी मील होती है। जिसमें वह संतुलित और पौष्टिक खाना पसंद करती हैं। उनके लंच में ब्राउन राइस के साथ चिकन और मछली जैसी चीजें शामिल होती हैं।
शिल्पा अपने डिनर को काफी हल्का रखती हैं। इसे वह रात 7-8 बजे के बीच लेना पसंद करती हैं। डिनर में वेजिटेबल सूप, ग्रिल्ड सब्जियां, अंकुरित अनाज जैसी चीजें लेती हैं।
इसके अलावा शिल्पा रोजाना एक्सरसाइज करना भी नहीं भूलती हैं। वह रोजाना योगा और कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करती हैं। जो उन्हें 50 की उम्र में भी फिट बनाए रखता है।