बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। वो अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रेखा एक्टिंग से दूर होने के बावजूद फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रेखा का उमराव जान लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रेखा का ये अवतार देख फैंस की सांसे अटक गई है। देखें तस्वीरें।
बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टा हैंडल से रेखा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है।
इन तस्वीरों में रेखा का उमराव जान लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सामने आई तस्वीरों में रेखा गुलाबी लहंगे में गजब ढा रही हैं। उनकी ये अंदाज फैंस को सच में उमराव जान की याद दिला रही है।
रेखा ने अपने इस लुक को माथा पट्टी, नथनी, गले में हैवी नेकलेस, सेटल मेकअप और बालों में एक लंबी चोटी बनाकर कंपलीट किया।
हाथों में चूड़ियां और पैरों में भारी पायल उनके इस लुक को काफी एलिगेंट बना रहा है।
बता दें कि रेखा की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसी अटायर में उन्होंने IIFA में परफॉर्म किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो रेखा आखिरी बार साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म "सुपर नानी" में नजर आई थीं।