अंबानी बहू के रूप में राधिका का पहला लुक, पहना 12 कली का घाघरा, ब्लाउज का डिजाइन रहा इतना खास

Radhika Merchant First Look After Marriage Lehenga Blouse Design: शादी के बाद अंबानी बहू राधिका की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। मिसेस राधिका अनंत अंबानी ने शादी के अगले दिन अपने शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का 12 कली वाला डिजाइनर लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ राधिका का ब्लाउज डिजाइन सबसे खास था।

Authored by: सृष्टिUpdated Jul 13 2024, 20:31 IST
मिसेस राधिका अनंत अंबानी की सबसे पहली तस्वीर 01 / 08

मिसेस राधिका अनंत अंबानी की सबसे पहली तस्वीर

Radhika Merchant First Look After Marriage Lehenga Blouse Design: फाइनली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो गई। सालों का इनका प्यार अब मुकम्मल हुआ है। शादी के दिन राधिका को देख अनंत अंबानी ही नहीं हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे। अब राधिका, अंबानी बहू बन चुकी हैं। आज अंबानी हाउस में शादी आशीर्वाद का फंक्शन रखा है, वहीं राधिका की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है।

पहली झलक 02 / 08

पहली झलक

मिसेस राधिका अंबानी की पहली तस्वीर हद से ज्यादा खूबसूरत है। इसमें अनंत की बीवी चांद का टुकड़ा लग रही हैं। राधिका के इस लुक में सिर से पांव तक, हर चीज खास है।

चौदहवी का चांद बनीं मिसेस अंबानी 03 / 08

चौदहवी का चांद बनीं मिसेस अंबानी

शादी के बाद राधिका के इस लुक को देख ये कहना गलत नहीं होता कि वो बिल्कुल चौदहवी का चांद लग रही हैं। शुभ आशीर्वाद फंक्शन के लिए राधिका ने अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया लहंगा चुना है।

12 कली वाला सोने के तार बना घाघरा04 / 08

12 कली वाला सोने के तार बना घाघरा

शुभ आशीर्वाद के लिए राधिका का ये खास घाघरा सोने के तार से जरदोजी वर्क किया गया है। 12 कली वाले इस लहंगे पर कोई कढ़ाई-बुनाई नहीं हुई है। इसपर मानव, जानवर जैसे हाथी और बत्तख की पेंटिंग बनाई गई है।

सबसे खास है ब्लाउज 05 / 08

सबसे खास है ब्लाउज

राधिका मर्चेंट का ब्लाउज रेशम के कपड़े पर हैंड एंब्रॉयडरी करके तैयार किया है। हाथ स्लीवस वाले इस ब्लाउज का डिजाइन सबसे अलग है। इस ब्लाउज ने राधिका के पूरे लुक में चार चांद लगा कर उन्हें रॉयल लुक दिया है।

बालों में लगाए कमल के फूल06 / 08

बालों में लगाए कमल के फूल

राधिका ने अपने इस स्पेशल लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों में खास हेयरस्टाइल बनाया है और इसमें कमल के फूल लगाए हैं। हैवी फूल मिसेस अनंत अंबानी को महारानियों वाला लुक दे रहे हैं।

अनंत-राधिका की प्रेम कहानी 07 / 08

अनंत-राधिका की प्रेम कहानी

नीता अंबानी की छोटी बहू के इस लहंगे की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें पेंटिंग के जरिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पूरी लव स्टोरी दिखाई गई है।

राधिका की जूलरी 08 / 08

राधिका की जूलरी

राधिका अंबानी ने यहां भी अपनी सादगी से हर किसी को हैरान कर दिया। लंहगे और दुपट्टे के साथ अपनी शादी के फंक्शन के लिए राधिका ने काफी सिंपल जूलरी चुनी। राधिका ने लहंगे के साथ डायमंड एमरॉल्ड का नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहने।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!