न्यू यॉर्क में हुए मेट गाला 2025 के लिए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दोनों ही पहुंचे थे। दोनों के लुक्स की तो हालांकि काफी चर्चा हो ही रही है, लेकिन एक इवेंट में सालों बाद साथ होने के कारण फैंस को उनकी फिल्म डॉन 2 और कथित तौर पर डेट करने वाले दिन याद आ गए। जिसमें उन्होने लगभग सेम ही लुक्स फ्लॉन्ट किए थे।
प्रियंका मेट गाला के लिए पति निक संग पहुंची थी। पीसी ने खास ब्लैक और वाइट पोल्का डॉट वाला गाउन ड्रेस पहना था। जिसके साथ उन्होने रेड कार्पेट के लिए वी नेक फ्रॉक पैटर्न का ब्लैजर ट्रेन पहना था। जो बहुत ही क्लासी लग रहा था।
वहीं प्रियंका ने ब्लेजर निकालने के बाद खूबसूरत सी डीप वी हॉल्टर नेक बॉडीकॉन गाउन ड्रेस में जमकर अपने कर्व्स फ्लॉन्ट किए। पीसी के गाउन पर खास बटन और मिड स्लिट था वहीं क्लासी ब्लैक बेल्ट लुक में चार चांद लगा रहा था।
वहीं शाहरुख खान ने ऑल ब्लैक लुक फ्लॉन्ट किया था। ब्लैक पैंट, डीप वी नेक शर्ट और उसके साथ लॉन्ग फ्लोर लेंथ ओवरकोट का लुक और स्टाइलिश लग रहा था।
इसी बीच फैंस को शाहरुख-पीसी का फिल्म डॉन 2 वाला ये वायरल लुक याद आ गया। दोनों के ही मेट वाले लुक्स इस लुक से लगभग मैच हो रहे हैं। पीसी का ड्रेस तो पूरा ही सेम है, बस बॉटम फ्लेयर का अंतर है।