सुंदर इतनी कि देखने वाले हो जाएं मदहोश, चेहरे पर ऐसी-ऐसी चीजें लगाती थीं मुगलों की बहू बेटियां

मुगलों के शान-ओ-शौकत की चर्चा से इतिहास की किताबें भरी पड़ी हैं। जब मुगल भारत आए तो वह ना सिर्फ अपनी विलासिता और भव्यता के लिए मशहूर हुए बल्कि उनकी रानियों की सुंदरता की चर्चा भी दूर-दूर तक रही। अकबर की बुला गुलबदन से जहांगीर की पत्नी नूर जहां तक अपनी सुंदरता के लिए विश्व विख्यात थीं।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Mar 26 2025, 12:54 IST
मुगल महारानियों के ब्यूटी सीक्रेट्सImage Credit : Facebook01 / 05

मुगल महारानियों के ब्यूटी सीक्रेट्स

मुगल काल में ना तो महंगे क्रीम पाउडर थे और ना ही साबुन शैम्पू, फिर भी उनकी बहू बेटियों के चेहरे पर सोने सा निखार दिखता था। उस दौर में अपनी सुंदरता को निखारने के लिए मुगलों की महिलाएं जितना खर्च करती थीं वो आज भी हर किसी के बस की बात नहीं है।

इत्र से स्नानImage Credit : Facebook02 / 05

इत्र से स्नान

मुगल अपनी औरतों के प्रसाधन के लिए मध्य एशिया से ब्यूटी प्रोडक्ट्स मंगाते थे। वह एक से बढ़कर एक खुशबूदार इत्र से नहाती थीं। दांतों को चमकाने के लिए वह एक खास तरह का पाउडर इस्तेमाल करती थीं। इस पाउडर में मोतियों, तृणमणि, कस्तूरी, कपूर और खुशबूदार एलोसवूड का चूर्ण होता था।

खास पाउडरImage Credit : Facebook03 / 05

खास पाउडर

दांतों को चमकाने वाले इस पाउडर का इस्तेमाल वह मेकअप के लिए भी करती थीं। वह नियमित रूप से केसर और दूध का लेप चेहरे पर लगाया करती थीं। केसर इतना महंगा होता था तब भी वह रोजाना इसका इस्तेमाल करती थीं।

चंदनImage Credit : Facebook04 / 05

चंदन

मुगलों की महिलाएं केसर के साथ ही चंदन और दूसरे महंगे रत्नों का चूर्ण बनाकर चेहरे की त्वचा को चमकदार और जवां रखती थीं।

चेहरे के लिए संजीवनीImage Credit : Facebook05 / 05

चेहरे के लिए संजीवनी

चंदन पाउडर का मुगल रानियां संजीवनी के रूप उपयोग करती थीं, इसे पन्ना, फिरोजा और मोती पाउडर के साथ मिलाकर आंखों के मेकअप के रूप में लगाती थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!