भारत का सबसे अय्याश राजा, रोज जलाता 365 पत्नियों के नाम की लालटेन, यूं चुनता था रात का साथी

Maharaja Bhupinder Singh: हिंदुस्तान राजा-रजवाड़ों का देश रहा है। यहां जितने बादशाह और शहंशाह हुए सबका अपना इतिहास है। ये अपनी विलासिता के लिए भी विख्यात थे। इनके शौकों में से एक था हरम में रानियां और दासियां रखना। मुगल तो अपने शाही हरम के लिए खूब चर्चित थे। हालांकि मुगलों के बाद के भारतीय राजा महाराजाओं ने भी अपने महल में हरम बनवाए थे। ऐसे ही एक महाराज थे भूपिंदर सिंह।

Authored by: Suneet SinghUpdated Mar 26 2025, 09:20 IST
पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंहImage Credit : Facebook01 / 05

पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह

Maharaja Bhupinder Singh LifeStyle: भूपिंदर सिंह 1900 से 1938 तक ब्रिटिश भारत में पटियाला रियासत के शासक महाराजा थे। 6 फीट 4 इंच लंबे भूपिंदर सिंह का वजन 178 किलो था। भूपिंदर सिंह काफी रंगीन मिजाज के महाराज थे। दीवान जरमनी दास की किताब 'द महाराजा' में भूपिंदर सिंह के बारे में कई रोचक बातों का जिक्र विस्तार से है। वह पहले ऐसे भारतीय महाराज थे जिन्होंने प्राइवेट जेट खरीदा था।

अय्याशी की मिसाल बन गए थे भूपिंदर सिंहImage Credit : Facebook02 / 05

अय्याशी की मिसाल बन गए थे भूपिंदर सिंह

भूपिंदर सिंह अपने कारनामों से पूरी दुनिया में अय्याशी की मिसाल बन गए थे। साल में जितने दिन होते हैं उतनी ही रानियां उनके हरम में थीं। इन 365 रानियों में से 10 प्रमुख रानियां थीं। इन रानियों से महाराज के 83 बच्चे थे।

जलती थीं 365 लालटेनImage Credit : Facebook03 / 05

जलती थीं 365 लालटेन

भूपिंदर सिंह अपनी रानियों से बहुत प्यार करते थे। वह अपनी रानियों के प्यार में अपने महल में रोजाना 365 लालटेन जलावाते थे। इन सभी लालटेन पर उनकी रानियों के नाम लिखे होते थे।

सहवास के लिए यूं चुनते थे रानीImage Credit : Facebook04 / 05

सहवास के लिए यूं चुनते थे रानी

जो लालटेन सुबह पहले बुझती थी महाराजा उस लालटेन पर लिखे रानी के नाम को पढ़ते थे और फिर उसी के साथ रात गुजारते थे।

बिना कपड़ों के होती थी महल में एंट्रीImage Credit : Facebook05 / 05

बिना कपड़ों के होती थी महल में एंट्री

महाराजा भूपिंदर सिंह ने अपने पटियाला वाले महल में लीला-भवन बनवाया था जिसे रंगरलियों का महल भी कहा जाता था। जरमनी दास लिखते हैं कि इस महल में किसी को भी कपड़े पहन कर जाने की इजाजत नहीं होती थी। कपड़े उतारने के बाद ही यहां एंट्री मिलती थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!