बॉलीवुड ब्यूटी क्वीन रेखा जी का साड़ी वाला अवतार आज तक सुर्खियों में रहता है। अक्सर ही उन्हें साड़ी क्वीन कहते हैं, और उनका ये लुक सहेली नीतू कपूर की शादी से ज्यादा चर्चा में है। नीतू और ऋषि कपूर की शाही शादी में रेखा जी का साड़ी वाला लुक वाकई देखने लायक था।
आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर का दुल्हन वाला अवतार भी कुछ कम नहीं था। अपने फेरों में नीतू जी ने खास लाल गोल्डन रंग का लहंगा ब्लाउज पहना था। वहीं रिसेप्शन में उन्होंने खूबसूरत बेबी पिंक रंग की साड़ी पहनी थी। दोनों ही लुक्स में कपूर खानदान की बहुरानी का लुक गजब था।
हालांकि नीतू जी के रिसेप्शन लुक से ज्यादा इस पार्टी में रेखा जी का सफेद साड़ी और सिंदूर, मंगलसूत्र वाला लुक वायरल हो गया था। लाल बिंदी, लंबी ईयररिंग्स, उल्टा पल्ला टिशू सिल्क साड़ी और स्कूप नेक के ब्लाउज में रेखा जी बेहद हसीन लगी थीं।
नीतू कपूर की चूड़ा सेरेमनी में भी रेखा की साड़ी काफी सुंदर लगी थी। सफेद या लाइट शेड की टिशू सिल्क छापा वर्क साड़ी और स्कूप नेक ब्लाउज काफी नया लुक दे रहा था।
शादी में रेखा जी ने खास कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी थी और ऐसी ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी जिसका लुक लोग देखते ही रह गए थे। गजरा ने लुक में चार चांद लगा दिए थे।
पीच नारंगी और हरे के कॉम्बिनेशन वाली गोल्डन जरी कांजीवरम सिल्क की साड़ी को उन्होने प्लीट्स स्टाइल में ड्रेप किया था। स्कूप नेक लंबी स्लीव्स वाला ब्लाउज और ट्रेडिशनल दो हार, मांग टीका, लंबी झुमकी और नथ के साथ चूड़ियां भी बहुत अलग ही थी। बेशक ही बड़ी बिंदी वाले लुक में रेखा जी का कोई मुकाबला नहीं था।