90s वाला बॉलीवुड हसीनाओं का सूट सलवार वाला फैशन बहुत ही कमाल का रहा है। जिसकी दीवानी आज भी हर लड़की है, खूबसूरत फैब्रिक से लेकर गजब कटआउट स्टाइल वाले ये मास्टरपीसेस के आगे बेशक ही आज के शरारा सलवार कुर्ती तो ट्रेंडी सिगरेट-फारसी पैंट्स सब फेल हैं। देखें 90s से लेकर 20s वाले वायरल सूट लुक्स।
हॉल्टर नेक बैंड पैटर्न के नेकलाइन के साथ फूल स्लीव्स वाला ये पीला सूट काजोल के 90 वाले कलेक्शन का मास्टरपीस रहा है। इस कुर्ती के साथ ऑम्ब्रे दुपट्टा तो सलवार या लेगिंग पैंट्स का लुक गजब ही आया था।
करिश्मा कपूर की स्ट्रेट ए लाइन थाई लेंथ वाली कुर्ती और उसके साथ हैवी चूड़ियों वाली सलवार का गजब ही जलवा रहा है। लंबे दुपट्टों के साथ ऐसी टाइट फिटिंग की कुर्ती तो सलवार बेहद प्यारी लगती है।
ऐश्वर्या राय का ये चिकनकारी शॉर्ट कुर्ता और टाइट फिटिंग वाली बेल बॉटम पैंट्स का भी खूब फैशन रहा है।
प्रियंका के सूट का कलेक्शन देख भी गर्ल्स दीवानी फिरती थीं। प्लाजो पैंट्स से लेकर चूड़ीदार सलवार तक पीसी ने सब पहना है।
माधुरी की कुर्ती से लेकर पटियाला सलवार तक का गजब ट्रेंड था। फुल स्टाइल की पफी स्लीव्स वाली कुर्तियों से लेकर स्लिट पैटर्न, जालीदार लेयर वाली कुर्तियों की गर्ल्स आज तक फैन हैं।
करीना कपूर के सूट सलवार का कलेक्शन भी लाखों में एक था। स्लिट कट कुर्ती, पैंट्स, शॉर्ट दुपट्टा तो वन शोल्डर, हॉल्टर नेक से लेकर सारे डिजाइनर नेकलाइन वाली कुर्तियों में करीना को खूब पसंद किया गया है।