​बनारसी कुर्ता पहन भारत के गणतंत्र दिवस उत्सव में शरीक हुईं थीं उर्सुला डेर लेयेन, पारंपरिक लिबास पहन दिया गहरा संदेश​

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस उत्सव में चीफ गेस्ट के रूप में शिरकत करने वाली यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, उर्सुला वॉन डेर लेयेन का पारंपरिक कुर्ती वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होने सिंपल कुर्ता-पैंट्स पहनी थी, जो सिर्फ लिबास नहीं भारत और यूरोप के रिश्ते की मजबूत नींव का प्रतीक भी था।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jan 27 2026, 13:16 IST
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष का भारत दौराImage Credit : Instagram/Ursula von der Leyen/President of India01 / 07

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष का भारत दौरा

बीती सुबह यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला डेर लेयेन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस उत्सव में शामिल हुई थीं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के साथ वाली उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें भारत और यूरोप के बीच की गहरी दोस्ती साफ नजर आ रही है।

पारंपरिक लिबासImage Credit : Instagram/Ursula von der Leyen/President of India02 / 07

पारंपरिक लिबास

26 जनवरी परेड देखने पहुंची उर्सुला ने भारत का पारंपरिक परिधान पहना हुआ था। जिसके काफी चर्चे हो रहे हैं।

किसने किया डिजाइनImage Credit : Instagram/Ursula von der Leyen/President of India03 / 07

किसने किया डिजाइन

आयोग की अध्यक्ष के लिए ये बंदगला कुर्ता खास डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह द्वारा डिजाइन किया गया था। बनारसी ब्रोकेड वाला ये कुर्ता और पैंट्स वाकई एकदम अनोखा लुक दे रही थीं।

ऐसा था डिजाइनImage Credit : Instagram/Ursula von der Leyen/President of India04 / 07

ऐसा था डिजाइन

लाल और गोल्डन के खूबसूरत चटक कॉम्बिनेशन वाले इस बंदगला कुर्ते पर किया गया जरी बूटी, फ्लोरल, मोटिफ्स का काम काफी रॉयल लग रहा है।

पैंट्स के साथ पहनाImage Credit : Instagram/Ursula von der Leyen/President of India05 / 07

पैंट्स के साथ पहना

इस ब्रोकेड कुर्ते को उन्होने बेज कलर की स्ट्रेट पैंट्स और हील्स के साथ पहना था।

राष्ट्रपति भवन की विजिटImage Credit : Instagram/Ursula von der Leyen/President of India06 / 07

राष्ट्रपति भवन की विजिट

राष्ट्रपति भवन में रखी गई एट होम विजिट के लिए पहुंची अध्यक्ष साहिबा ने अपने दूसरे लुक के लिए भी बंदगला कुर्ता ही पहना था।

शॉल के साथ सम्मानImage Credit : Instagram/Ursula von der Leyen/President of India07 / 07

शॉल के साथ सम्मान

धारीदार बंदगला कुर्ता और सफेद पैंट्स के साथ राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत ट्रेडिशनल शॉल के साथ किया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!