अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी की तस्वीरे लगातार सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं। दूल्हा-दुल्हन से लेकर शादी में शरीक हुआ परिवार का हर सदस्य ट्रेडिशनल वियर में एकदम गजब ढा रहा था। ऐसे में दूल्हा राजा की दादी का लुक भी काफी प्यारा रहा।
शादी का जश्न शुरू करने से पहले अनंत अंबानी ने खास दादा धीरूभाई के फोटो को तिलक किया था। बेशक ही अनंत का दादा-दादी से खूब लगाव है। इसलिए ही पोते की शादी में दादी कोकिलाबेन भी खूब खुशी से झूमी हैं।
अनंत राधिका की शादी में कोकिलाबेन के लिए ऐसी खास कुर्सी लगाई थी। जिसपर बैठ कोने से प्यारी दादी मां पोता बहू का स्वागत किया। गुलाबी साड़ी में कोकिलाबेन काफी खुश और प्यारी लग रही हैं।
पोते की शादी में दादी ने अपनी पसंदीदा हल्के गुलाबी रंग की साड़ी को उल्टा पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था। कोकिलाबेन अक्सर ही गुलाबी रंग की साड़ियां पहनती हैं। सिल्वर जरी वर्क की साड़ी नीता जी की सास पर खूब खिल रही है।
कोकिलाबेन की शादी वाली गुलाबी साड़ी वैसे उनके एक पुराने लुक से काफी मेल खा रही है। बता दें कि अक्सर ही अंबानी लेडीज अपने गहने तो कपड़े रिपीट और गजब तरीके से स्टाइल करती दिखती हैं।