फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी निर्मल जी का बीते दिन निधन हो गया। जान्हवी, खुशी तो सोनम की दादी मां निर्मल जी कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें उनका पहनावा बहुत ही सिंपल और सुंदर नजर आ रहा है। इस बात में बेशक कोई दो राय नहीं है कि, कपूर खानदान की बेटियों की खूबसूरती कहां से आई है। साड़ी तो सूट में निर्मल जी पुरानी फोटो में काफी सुंदर लग रही हैं।
अनिल और बोनी कपूर जी की मां का अंदाज हमेशा से खास रहा है। परिवार द्वारा शेयर की गई कई फोटोज में निर्मल जी सूट-सलवार वाले पहवाने में नजर आई हैं।
पुरानी तस्वीरों में साफ है कि, वे अपने जमाने में कितनी सुंदर थीं। तीखे नैन-नक्श, सिंपल मेकअप तो निर्मल जी की खूबसूरत ड्रेस व ज्वेलरी की चॉइस का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है।
निर्मल जी अक्सर ही सिंपल सॉलिड शिफॉन तो कॉटन वाली साड़ियां पहना करती थीं। उल्टा ओपन पल्ला वाला ड्रेप, मिनिमल ज्वेलरी और बन वाला हेयरस्टाइल उनपर काफी अच्छा लगता था।
सॉलिड मोनोक्रोम ऑफ वाइट शेड की साटन सिल्क की साड़ी का लुक बहुत ही सुंदर लग रहा है। लेकिन इसके साथ के ब्लाउज का नेकलाइन और हेयरस्टाइल सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली है।