ऐश्वर्या राय के महल जैसे ससुराल में है ऐसा 'टॉयलेट'.. ससुर अमिताभ ने खास बनवाया, डिजाइन देख बड़े-बड़े एक्टर हैरान

अमिताभ बच्चन के लग्जरी घर जलसा की फोटोज अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्टर विजय वर्मा में अमित जी के घर ली हुई अपनी पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें उन्होने शेयर किया कि, अमिताभ बच्चन के घर का लग्जरी बाथरूम आखिर कैसा दिखता है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jan 27 2026, 12:08 IST
बच्चन हाउस का बाथरूमImage Credit : Instagram/Vijay Varma01 / 07

बच्चन हाउस का बाथरूम

एक्टर विजय वर्मा ने कुछ दिनों अपनी 10 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें से एक फोटो अमिताभ बच्चन के घर के बाथरूम वाली भी थी। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं।

अमिताभ बच्चन का घर जलसाImage Credit : Instagram/Vijay Varma02 / 07

अमिताभ बच्चन का घर जलसा

अमिताभ बच्चन के लग्जरी घर जलसा का नाम एक्टर्स के सबसे खूबसूरत और महंगे घरों की लिस्ट में शामिल है। मुंबई के जुहू में अमिताभ बच्चन का ये दो मंजिला विशाल घर स्थित है। जो लगभग 10,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

गजब है लग्जरीImage Credit : Instagram/Vijay Varma03 / 07

गजब है लग्जरी

अमिताभ बच्चन का ये घर बाहर से तो खूबसूरत है ही, इस घर का इंटीरियर भी देखने लायक है। घर को बहुत ही यूनीक और एंटीक चीजों से सजाया गया है। बेशक ही ऐश्वर्या का ये करोड़ों का ससुराल किसी महल से कम नहीं है।

विजय वर्मा का फोटो वायरलImage Credit : Instagram/Vijay Varma04 / 07

विजय वर्मा का फोटो वायरल

एक्टर विजय वर्मा ने अपने 10 ईयर बैक वाले चैलेंज में सोशल मीडिया पर 2016 में ली गई खास फोटो शेयर की। जिसमें से ये सफेद बंदगला कुर्ता शेरवानी वाली फोटो सबसे ज्यादा वायरल हुई।

टॉयलेट सीट के साथ ली फोटोImage Credit : Instagram/Vijay Varma05 / 07

टॉयलेट सीट के साथ ली फोटो

एकदम चमचमाती हुई गोल्डन कलर की टॉयलेट सीट के साथ विजय का ये वाला फोटो काफी वायरल हो रहा है।

गोल्डन टॉयलेटImage Credit : Instagram/Vijay Varma06 / 07

गोल्डन टॉयलेट

इस फोटो में बच्चन साहब के घर का बाथरूम और उसकी लग्जरी साफ झलक रही है। गोल्डन टॉयलेट सीट के साथ सुनहरे पर्दे और कुर्सी सब कुछ भव्यता की गवाह हैं।

महाराजा कुर्सीImage Credit : Instagram/Vijay Varma07 / 07

महाराजा कुर्सी

फैंस बच्चन साहब के घर का गोल्डन बाथरूम देखकर हैरान रह गए हैं। सोने सी चमकती टॉयलेट सीट के साथ साथ साइड में रखी हुई ये महाराजा कुर्सी ने भी सबको हैरान कर दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!