फैशन के मामले में राधिका मर्चेंट का वाकई कोई जवाब नहीं है। अक्सर ही नीता अंबानी लाडली छोटी बहू के देसी से लेकर विदेशी फैशनेबल लुक्स वायरल होते रहते हैं। वैसे तो करोड़ों की मालकिन राधिका लगभग हमेशा ही महंगे डिजाइनर कपड़े पहनती होंगी, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर राधिका के सस्ती कीमत वाले कपड़े भी सुर्खियां पकड़ रहे हैं।
सफेद रंग का ये ऑफ वाइट शेड का वी नेक बटन पैटर्न का ब्लैजर सेट भी काफी वायरल हुआ है। नेटिजन्स का कहना है कि, ये वाला ब्लैजर करीब 3500 की कीमत में मार्केट में उपलब्ध है।
राधिका का ये नेवी ब्लू टेक्सचर वाला स्टाइलिश जंपसूट लुक भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। कॉलर नेक, बटन और बेल्ट स्टाइल वाली ड्रेस की कीमत 1520 बताई जा रही है। हालांकि अंदाजा है कि, राधिका वाला पीस और महंगा होगा।
सफेद हॉल्टर नेक साटन सिल्क का टॉप भी बहुत ही ज्यादा शानदार लुक दे रहा है। ऑनलाइन ये पीस करीब करीब 849 रुपयों में बेचा जा रहा है। जिसके बाद से ही राधिका के फैंस उनके टॉप की कीमत का अंदाजा लगा रहे हैं।
फेदर कैमी वाला सफेद शिमर ट्यूब टॉप लुक राधिका पर बहुत ही ज्यादा कमाल लगा था। राधिका का ये लुक उनकी शादी सेे पहले ही वायरल हो चुका था। इस टॉप की कई जगह कीमत 1099 के आस पास बताई जा रही है।