कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं के फैशनेबल लुक्स सुर्खियां बटोरते हैं। बीते सालों में ऐश्वर्या से लेकर आलिया तो प्रियंका-दीपिका के देसी-विदेशी लुक्स ने सबसे ज्यादा महफिल लूटी है। प्रियंका का स्लिट कट ड्रेस तो दीपिका का केप शोल्डर ड्रेस काफी न्यू लुक वाले हैं। फैशन का जलवा बिखेरने में ऐश्वर्या तो कभी पीछे नहीं रहती हैं।
अनुष्का ने पिछले साल अपना कान्स डेब्यू किया था। अनुष्का के लुक्स इवेंट के लिए काफी सिंपल और क्लासी रहे हैं। वाइट फिश कट पर्ल वर्क ऑफ शोल्डर गाउन के साथ 3d फ्लोरल कटआउट अपने आप में ही बेहद हसीन है। वहीं ब्लैक सीक्वेन पैंट्स के साथ साटन का टॉप भी कम नहीं लग रहा है।
फैशन क्वीन प्रियंका चोपड़ा के लुक्स काफी वायरल होते हैं। वाइट तो पर्पल फ्रॉक ड्रेसेज में पीसी का बार्बी लुक काफी गजब लग रहा है। हालांकि पर्पल वाला फिश वर्क ड्रेस थोड़ा और अच्छा किया जा सकता था।
दीपिका को कान्स क्वीन कहा जाता है, हर साल ही वे फैशनेबल लुक्स फ्लॉन्ट किया करती हैं। दीपिका की साड़ियां कान्स रे़ड कार्पेट से काफी वायरल हुई हैं। फ्रिल गाउन भी कमाल लगा था। हालांकि दीपिका का कान्स डेब्यू लुक ठीक ठाक ही था।
प्रीति जिंटा ने भी कान्स में अपने फैशन का जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गुलाबी सीक्वेन साड़ी तो खूबसूरत बॉडीकॉन गाउन में प्रीती बेहद प्रीटी लगी हैं।
अदिति राव हैदरी के लुक्स भी काफी प्यारे रहे हैं। वहीं कान्स में पटौदी प्रिंसेस सारा अली खान का हुस्न भी खूब उछाले मार रहा था। सारा का ये रेट्रो लुक तो लहंगा चोली वाला सिंपल लुक काफी चर्चा में रहा है।