फैशन के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं की किस्मत हमेशा अच्छी नहीं रही है। ऐसा कान्स के रेड कार्पेट वाले कई लुक्स कहते हैं। ऐश्वर्या से लेकर उर्वशी तो दीपिका तक कई बार फैशन के चक्कर में बुरी तरह ट्रोल हुई हैं। अतरंगी फैशन के लिए हाल ही में उर्वशी को काफी मिले जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या का पर्पल लिप लुक, कंगना को बोल्ड क्लीवेज लुक नेटिजन्स के अनुसार सबसे खराब लुक्स की लिस्ट में शामिल है।
कान्स 2024 में ऐश्वर्या ने नीले और सिल्वर के कॉम्बिनेशन वाला बहुत ही ग्लिटरी ड्रेस पहना था। इस ड्रेस लुक को बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया है। मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल के मामले में भी ऐश्वर्या का लुक फेल ही रहा था। इसे ऐश के सबसे खराब लुक्स में गिना जाता है।
कान्स में विदेशी हसीनाओं की बराबरी कर रही ईशा गुप्ता का ये बोल्ड रिवीलिंग ड्रेस भी ट्रोलिंग का निशाना बन चुका है। हालांकि ड्रेस का स्टाइल अच्छा है, लेकिन स्टाइलिंग अच्छी हो सकती थी।
बहुत ही ज्यादा वेवी और अजीब लुक वाली ड्रेस में हूमा कुरैशी का जादू भी फेल हो गया था। ये ड्रेस डिजाइन बहुत ही डल और ओल्ड वाइब्स दे रहा था। वहीं मेकअप भी ठीक ठाक ही था। ये लुक ऐश्वर्या के एक पुराने लुक की कॉपी भी लगा था।
दीपिका ने इस टैकी लुक वाली साड़ी में अपना कान्स डेब्यू किया था। इस साड़ी का लुक काफी भड़कीला लग रहा है, वहीं ज्वेलरी से लेकर मेकअप तो हेयरस्टाइल भी बहुत ही बेसिक लग रही है।
कंगना रनौत का ये स्वीटहार्ट नेक वाला जंपसूट भी बहुत ही अतरंगी लग रहा है। इसके साथ कंगना का मेकअप भी ठीक ठाक ही था। कंगना ने कान्स के लिए कपड़ों में कोई वेरिएशन नहीं किया था, उनका एक और जंपसूट लुक वायरल ट्रोल हुआ था।