केजीफ फिल्म में रॉकी भाई के किरादर से अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले एक्टर यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में हैं। यश अपनी फिटनेस को लेकर भी लोगों का ध्यान खींचते हैं जिसे यहां डिटेल में जानने की कोशिश करते हैं।
यश का मानना है कि फिटनेस सिर्फ दिखावे की बात नहीं है, बल्कि एकाग्रता और नियंत्रण की भी बात है। यश की फिट बॉडी के पीछे बेहद सख्त और अनुशासित दिनचर्या का योगदान है। वे हर दिन एक तय रूटीन का पालन करते हैं। उनका खान-पान, व्यायाम और आराम सब कुछ पहले से प्लान है।
यश दिन में दो बार जिम करते हैं। उनका एक्सरसाइज रूटीन काफी टफ लेकिन ज्यादातर फिक्स होता है। शाम को वो ज्यादातर वेट ट्रेनिंग करने पर फोकस करते हैं। यश बिना वजह एक्सरसाइज नहीं छोड़ते और उनका मानना है कि अगर रोज मेहनत की जाए तो ही सही रिजल्ट मिलता है।
सुबह 6 बजे यश दिन की शुरुआत करते हैं। 1 घंटा कार्डियो फिर वेट ट्रेनिंग और एब्स की एक्सरसाइज उनके रूटीन में शामिल है। यश हर हफ्ते एक दिन रेस्ट करते हैं और उस दिन चीट मील खाना पसंद करते हैं।
यश के लिए फिटनेस कोई फिल्म रोल की तैयारी नहीं बल्कि रोज की आदत है। शाम के टाइम जिम में यश खास तौर पर वेट ट्रेनिंग पर फोकस करते हैं। इस सेशन में वो पूरी ताकत लगाकर एक्सरसाइज करते हैं।
हेल्थ योगी में छपी खबर के अनुसार, यश अपने दिन की शुरुआत कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर भारी नाश्ते से करते हैं। वह मेवों के साथ जायफल का एक बड़ा कटोरा खाते हैं। साथ ही, वह ब्राउन ब्रेड के पांच स्लाइस, आठ अंडे का सफेद हिस्सा, सब्जियां, तरबूज और पपीता खाते हैं।
यश जंक फूड से परहेज करते हैं और प्रतिदिन स्वस्थ आहार लेते हैं। दोपहर के भोजन से पहले, लगभग 11 बजे, वह प्रोटीन शेक पीते हैं। प्रोटीन के लिए मछली उनके आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शाम को, जिम जाने से पहले, वह ब्राउन ब्रेड के चार स्लाइस और चार केले खाते हैं। रात के खाने में वह हल्का भोजन करते हैं, लेकिन फिर भी वह खाना भी प्रोटीन से भरपूर होता है।