आपको बता दें कि आपके घर में आपकी सेहत का खजाना छुपा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खजाना क्या है? जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेहत के इस खजाने को रोजाना खाने से आपकी सेहत चुस्त-दुरुस्त बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि कौन सी है वह चीज और कैसे करें सेवन?
आपको जानकर हैरानी होगी कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद इस चीज का नाम 'दही' है। जिसे हेल्दी रहने के लिए आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
यदि आप रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी बोन हेल्थ काफी बेहतर होती है। कैल्शियम की भरपूर मात्रा के कारण यह हड्डियों को फौलाद बना देती है।
दही विटामिन-सी से भरपूर फूड है जो इसे हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाला बनाता है। रोज 1 कटोरी दही आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट रखती है।
दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड है जिसमें लैक्टोबैसिलस और विटामिन-बी-12 भरपूर पाया जाता है। जो हमारी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का काम करता है।
दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो हमारी स्किन हेल्थ के लिए रामबाण की तरह काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को हेल्दी बनाता है।
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।