भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी फिटनेस लोगों के लिए किसी मोटीवेशन से कम नहीं है। आपको बता दें कि वह 60 साल की हो गई हैं। लेकिन अपनी फिटनेस के चलते वह आज भी 40 जैसी जवां नजर आती हैं। उन्होंने इस उम्र में भी काफी अच्छी तरह से अपनी पतली कमर को मेंटेन किया हुआ है। वह उम्र से इतनी छोटी लगती हैं, कि लोग उन्हें अपनी बहुओं की बड़ी बहन कहते हैं। वह इस उम्र में भी काफी यंग और खूबसूरत दिखती हैं। आपको बता दें कि उनकी इस जवानी का राज एक खास लाल जूस है, जिसकी वह नियमित सेवन करती हैं। यहां जानें कौन सा है यह चमत्कारी जूस...
नीता अंबानी की सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपनी जीवनशैली का खास ध्यान रखती हैं। वह इस उम्र में भी हेल्दी आदतों को फॉलो करती हैं। हेल्दी डाइट लेती हैं और नियमित वर्कआउट करती हैं।
आपको बता दें कि नीता बाहर का खाने से सख्त परहेज करती हैं। हमेशा घर का बना खाना पसंद करती हैं। वह दाल-चावल, रोटी-सब्जी, इडली, डोसा आदि जैसी साधारण चीजें खाकर ही खुद को फिट रखती हैं।
नीता अंबानी सुबह मॉर्निंग वॉक से लेकर योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास करती हैं। वह रोज 1 घंटा एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालती हैं, जो उनकी पतली कमर को बनाए रखने में मदद करता है।
वह सुबह जल्दी उठ जाती हैं और रात में भी समय से सो जाती हैं। नीता रात में 8-9 घंटे जरूर सोती हैं और एक गहरी अच्छी नींद लेती हैं। यह उनकी खूबसूरती को बनाए रखता है।
नीता अंबानी ने अपने कई इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वह अपने दिन की शुरुआत चुकंदर का जूस पीकर करती हैं। यह लाल जूस उनकी खूबसूरती और फिटनेस दोनों को बनाए रखने में मदद करता है। इसे पीकर वह 40 जैसी जवां रहती हैं।