सर्दियों का मौसम आते ही हर घर में इम्यूनिटी की बातें शुरू हो जाती हैं। कोई सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने की सलाह देता है, तो कोई आंवला जूस को सुपरफूड बताता है। दोनों ही विटामिन C के अच्छे स्रोत माने जाते हैं, लेकिन सवाल यही है कि आखिर नींबू पानी या आंवला जूस किसमें ज्यादा विटामिन C होता है और सर्दियों में इम्यूनिटी के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? अगर आपके मन में भी यही कन्फ्यूजन है, तो आज हम इसे क्लीयर करेंगे।
विटामिन C की बात करें तो आंवला इस रेस में काफी आगे है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 100 ग्राम आंवले में लगभग 250–300 mg तक विटामिन C पाया जाता है, जबकि 100 ग्राम नींबू में करीब 40–50 mg विटामिन C होता है। यानी सीधे शब्दों में कहें तो आंवला विटामिन C का पावरहाउस है, वहीं नींबू हल्का लेकिन रोजमर्रा के लिए आसान विकल्प है।
सर्दियों में बार-बार सर्दी, खांसी और गले की परेशानी होना आम है। आंवला जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में ज्यादा असरदार माना जाता है, क्योंकि इसमें सिर्फ विटामिन C ही नहीं, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं। नींबू पानी भी इम्यूनिटी सपोर्ट करता है, लेकिन उसका असर आंवले की तुलना में थोड़ा हल्का होता है।
सर्दियों में बार-बार सर्दी, खांसी और गले की परेशानी होना आम है। आंवला जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में ज्यादा असरदार माना जाता है, क्योंकि इसमें सिर्फ विटामिन C ही नहीं, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं। नींबू पानी भी इम्यूनिटी सपोर्ट करता है, लेकिन उसका असर आंवले की तुलना में थोड़ा हल्का होता है।
अगर बात पाचन की करें तो नींबू पानी यहां बाजी मार लेता है। सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से पेट साफ रहता है और शरीर को हल्का महसूस होता है। आंवला जूस भी पाचन में मदद करता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका स्वाद और तासीर थोड़ी तेज लग सकती है, खासकर खाली पेट।
नींबू पानी रोजाना पीना आसान है और ज्यादातर लोगों को सूट भी करता है। वहीं आंवला जूस थोड़ा स्ट्रॉन्ग होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पीने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हफ्ते में 3-4 बार आंवला जूस काफी होता है।
स्किन और बालों की बात आए तो आंवला जूस ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और बाल मजबूत होते हैं। नींबू पानी भी त्वचा के लिए अच्छा है, लेकिन आंवले जैसा डीप असर नहीं दिखाता।
अगर आपका मकसद इम्यूनिटी को तेजी से मजबूत करना है, तो आंवला जूस बेहतर विकल्प है। वहीं रोजाना हल्का-फुल्का डिटॉक्स और पाचन सुधारना चाहते हैं, तो नींबू पानी सही रहेगा। चाहें तो दोनों को संतुलन में शामिल किया जा सकता है।