कमजोरी और थकान के अलावा शरीर में दिखते हैं आयरन की कमी के ये लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर

Symptoms Of Iron Deficiency : आयरन सेहत के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जिसकी कमी शरीर में होने पर आपको कई तरह के गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं। आज हम आपको आयरन की कमी के कुछ लक्षण बताएंगे।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Aug 8 2025, 12:46 IST
​आयरन की कमी​01 / 07

​आयरन की कमी​

आयरन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी मिनरल है, जिसकी कमी होने पर पूरी सेहत पर इसका असर दिखाई देता है। लोग अक्सर सिर्फ थकान और कमजोरी को इसका लक्षण मानते हैं, लेकिन आयरन की कमी (Iron Deficiency) के कई और लक्षण होते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है। (Photo - Canva)

​आयरन का काम​02 / 07

​आयरन का काम​

आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण का काम करता है, जिसका काम शरीर के प्रत्येक अंग तक ऑक्सीजन को ले जाना होता है। इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। (Photo - Canva)

​दिन भर सुस्ती​03 / 07

​दिन भर सुस्ती​

शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन भी कम बनता है। जिससे ऑक्सीजन कोशिकाओं तक नहीं पहुंच पाता है। जिससे व्यक्ति को हर समय थकान और सुस्ती महसूस होती है। (Photo - Canva)

​त्वचा का पीलापन​04 / 07

​त्वचा का पीलापन​

आयरन की कमी के कारण आपकी स्किन पर पीलापन नजर आने लगता है। क्योंकि इसकी कमी के कारण शरीर में खून बनना कम हो जाता है। (Photo - Canva)

​चक्कर आना​05 / 07

​चक्कर आना​

शरीर में आयरन कम होने पर हीमोग्लोबिन कम होता है, जिससे ऑक्सीजन की मात्रा कम पहुंचती है। जिससे बार-बार सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। (Photo - Canva)

​दिल की तेज धड़कन​06 / 07

​दिल की तेज धड़कन​

शरीर में आयरन की कमी होने के कारण खून कम होने लगता है। जिससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यही कारण है कि हार्ट बीट तेज होने लगती हैं। (Photo - Canva)

​शरीर ठंडा रहना​07 / 07

​शरीर ठंडा रहना​

आयरन की कमी के कारण ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं रहता है। जिसके कारण हाथ-पैर हमेशा ठंडे महसूस होते हैं। यह शरीर में कम आयरन का बड़ा संकेत है। (Photo - Canva)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!