40 के बाद भी बने रहना है जवान तो ऐसे बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन, थकान और कमजोरी का मिटेगा नामोनिशान

Testosterone Booster Tips: पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन एक सबसे जरूरी हार्मोन होता है। जिसकी कमी के कारण हमारा शरीर बूढ़ा दिखाई देने लगता है। आइए जानते हैं कैसे बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन का लेवल...

Authored by: gulshan kumarUpdated Apr 21 2026, 11:39 IST
​कैसे बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन​01 / 07

​कैसे बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन​

पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन एक अहम हार्मोन है, जो ऊर्जा, मांसपेशियों की ताकत, मूड और यौन स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। 40 की उम्र के बाद इसका लेवल धीरे-धीरे कम होने लगता है। आइए जानते हैं कैसे बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन?

​सुबह की धूप कैसे लें?​Image Credit : Canva02 / 07

​सुबह की धूप कैसे लें?​

सुबह उठने के बाद हल्की धूप लेना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को बैलेंस करता है और विटामिन D के उत्पादन को बढ़ाता है, जो टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मददगार है।

​स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें​Image Credit : Canva03 / 07

​स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें​

इसके अलावा रोजाना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना भी आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे न केवल मसल्स मजबूत होते हैं, बल्कि टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी तेजी से बढ़ता है।

​नींद भरपूर लें​Image Credit : Canva04 / 07

​नींद भरपूर लें​

एक वयस्क व्यक्ति को फिट रहने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे हमारे शरीर में हार्मोन का स्तर बेहतर रहता है।

​प्रोटीन डाइट लें​Image Credit : Canva05 / 07

​प्रोटीन डाइट लें​

डाइट में प्रोटीन और हेल्दी फैट वाली चीजों को शामिल करना आपकी फिट रहने में काफी मदद कर सकता है। ऐसे में आप अंडे, मछली, नट्स, बीज, हरी सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करें। ये सभी चीजें टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने में मदद करती हैं।

​वजन कंट्रोल में रखें​Image Credit : Canva06 / 07

​वजन कंट्रोल में रखें​

बढ़ा हुआ वजन कई तरह की समस्याओं की जड़ होता है, ये आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को भी कम करने का कारण बन सकता है। इसलिए हेल्दी वजन मेंटेन रखें।

​स्ट्रेस कम करें​Image Credit : Canva07 / 07

​स्ट्रेस कम करें​

लगातार बढ़ता स्ट्रेस टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो रहा है। तनाव शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होता है। इसलिए स्ट्रेस लेवल को कम करने का प्रयास करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!