सिर्फ ब्रश करना नहीं है काफी, अच्छी ओरल हेल्थ के लिए रोज करें ये 5 काम, बुढ़ापे तक नहीं हिलेंगे दांत

अच्छी ओरल हेल्थ के लिए जरूरी है कि आप कुछ हेल्दी हैविट्स को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें। आइए जानते हैं 5 ऐसे काम जिन्हें रोज करने से आपके दांत बुढ़ापे तक मजबूत बने रहेंगे।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Sep 11 2024, 12:03 IST
ओरल हेल्थ का रखें ख्यालImage Credit : IStock01 / 06

ओरल हेल्थ का रखें ख्याल

दांतों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपने मसूड़ों का भी ख्याल रखें। एक अच्छी ओरल हेल्थ के लिए जरूरी है कि आप आपकी ओरल हेबिट्स भी उसी हिसाब की होनी चाहिए। आज हम आपको ओरल हेल्थ दुरुस्त करने वाले 5 काम बताने जा रहे हैं। जिन्हें यदि आप रोजाना फॉलो करते हैं, तो आपके दांत बुढ़ापे तक नहीं हिलेंगे।

गरारे करेंImage Credit : IStock02 / 06

गरारे करें

ओरल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आप नमक के पानी से गरारे करें। इससे आप अपने मुंह के बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं। क्योंकि नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

ऑयल पुलिंगImage Credit : IStock03 / 06

ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग यानी तेल का कुल्ला आज तेजी से ट्रेंड में आया एक ओरल हेल्थ टिप है। इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 चम्मच नारियल तेल को मुंह में भरकर 10 मिनट कर मुंह में घुमाएं। आपकी ओरल हेल्थ दुरुस्त रहेगी।

तुलसी का इस्तेमालImage Credit : IStock04 / 06

तुलसी का इस्तेमाल

तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल ओरल हाइजीन के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उंगली से मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं। यह आपकी पायरिया की समस्या को खत्म कर देगा।

मसूड़ों की मसाजImage Credit : IStock05 / 06

मसूड़ों की मसाज

सरसों का तेल और हल्दी पाउडर से मसूड़ों की मसाज करना आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है। यह आपके दांतों के पीलेपन को दूर करके कैविटी को भी ठीक करता है।

माउथवॉशImage Credit : IStock06 / 06

माउथवॉश

खाने के बाद हमेशा आपको माउथवॉश जरूर कर लेना चाहिए। जिससे आपके दांतों में फंसे खाने के कण आसानी से बाहर निकल सकें। इसके अलावा आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल भी माउथवॉश के लिए कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!