अंडा एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे फिटनेस एक्सपर्ट से लेकर न्यूट्रिशनिस्ट तक वजन घटाने के लिए सलाह देते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि अंडे का पीला भाग (योल्क) फायदेमंद है या सफेद भाग (एग व्हाइट)? क्या सिर्फ सफेद खाने से वजन कम होता है या पूरा अंडा वेट लॉस में ज्यादा असरदार है।
अंडा एक हाई प्रोटीन, लो कैलोरी और लंबे समय तक पेट भरा रखने वाला सुपरफूड है। इसमें मौजूद प्रोटीन मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जिससे आपका वजन कम करने में मदद मिलती है।
अगर आपका मुख्य लक्ष्य वजन कम करना है, तो एग व्हाइट यानी सफेद भाग आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इसमें 90% तक प्रोटीन होता है और फैट बहुत कम होता है।
एग योग को ज्यादा फैट के कारण वेट लॉस करते समय इग्नोर करना चाहिए लेकिन इसमें भी कई तरह के जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन A, D, E और K, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं।
यदि आप अंडे का सेवन वजन कम करते समय करते हैं, तो आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको 4 अंडे में केवल 1-2 का ही योक खाना चाहिए।
यदि आप एक बैलेंस डाइट लेते हैं, तो आपको अंडे का सफेद भाग आपके लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
अंडा खाने का सबसे अच्छा तरीका उसे उबालकर खाना है। जबकि खाने में आप इसे सुबह नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।