गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 4 ग्रुप बनाए गए हैं और हर ग्रुप में 3 पैकेज हैं। ग्रुप 1 का पैकेज वन 49 किमी लंबा है जो मेरठ में बिजौली गांव के पास से शुरू होकर गढ़मुक्तेश्वर-सियाना रोड को क्रॉस करके किमी 56.9 पर खत्म होता है।
इस पैकेज में ज्यादातर काम हो चुका है। 3-4 जगहों पर कुछ अर्थवर्क का काम बचा है, अन्यथा इस पैकेज में एक्सप्रेसवे की प्रोग्रेस बहुत अच्छी है। यह मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर जिले में आता है।
इस पूरे हिस्से में एक्सप्रेसवे की साइड में सर्विस रोड भी बनाई जा रही है। जो कहीं पर एक्सप्रेसवे के दायीं और तो कहीं पर बाईं ओर है।
गंगा एक्सप्रेसवे के ग्रुप 1 के पैकेज 1 में बड़ा काम हापुड़ रेलवे क्रॉसिंग, NH9, गढ़-सियाना रोड इंटरचेंज पर बचा है। उम्मीद है कि इस साल इस पैकेज का काम पूरा हो जाएगा।
ग्रुप 1 का पैकेज 2 गढ़मुक्तेश्वर सियाना रोड इंटरचेंज पर किलोमीटर 56.9 से शुरू होता है और किमी 86.9 पर मिर्जापुर दंगल गांव में खत्म होता है। यह पैकेज कुल 30 किमी लंबा है।
पैकेज 2 पूरी तरह से हापुड़ और अमरोहा जिलों के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह पैकेज गंगा एक्सप्रेसवे का सबसे छोटा पैकेज है, जिसकी लंबाई मात्र 30 किमी है और इसे दो कंपनियां बना रही हैं।
इस पैकेज में गंगा नदी के ऊपर जो पुल बनाया जा रहा है उसके डेक स्लैब का काम पूरा हो चुका है और अब रोड लेयिंग का काम किया जा रहा है। इस पैकेज के MCW 97 फीसद तक पूरा हो चुका है।
पैकेज 2 का काम काफी हद तक हो चुका है और यहां पैकेज खत्म होने से कुछ ही दूर पहले थोड़ा-बहुत पैचवर्क का काम बचा है। बाकी एक-दो जगहों पर छोटा-छोटा काम बचा है, अन्यथा रोड मार्किंग तक हो चुकी है।