Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: हल्दी सेरेमनी में प्यार में डूबेंगे अरमान-अभिरा, नाचेगा पोद्दार परिवार

​Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक तमाशे हो रहे हैं और अब सीरियल में अभिरा अरमान की शादी का ट्विस्ट आएगा। अरमान और अभिरा की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सामने आ गई हैं।

Authored by: कविताUpdated Jun 28 2026, 16:40 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है बीटीएस फोटोजImage Credit : Instagram01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है बीटीएस फोटोज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं, लेकिन कहानी फिर से अरमान और अभिरा की शादी की तरफ बढ़ गई है। अरमान को ब्रेन ट्यूमर है, लेकिन अभिरा ने उससे पहले अरमान से शादी की इच्छा जताई है। अरमान भी शादी के लिए हां कर देता है। पोद्दार परिवार के लोग अरमान और अभिरा की शादी की हर रस्म एक जश्न की तरह मनाएंगे। सेट से दोनों की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

अरमान और अभिरा की हल्दी सेरेमनीImage Credit : Instagram02 / 08

अरमान और अभिरा की हल्दी सेरेमनी

अरमान और अभिरा ने शादी करने के लिए अक्षरा का रिजॉर्ट चुना है, जो अब अभिरा के नाम पर है। यहां पर दोनों की हल्दी सेरेमनी होगी। इस मौके पर दोनों ही पीले रंग के आउटफिट पहनेंगे। इस तस्वीर में अरमान और अभिरा एक दूसरे को हल्दी लगा रहे हैं।

कावेरी पोद्दार लगाएगी अभिरा-अरमान को हल्दीImage Credit : Instagram03 / 08

कावेरी पोद्दार लगाएगी अभिरा-अरमान को हल्दी

शादी की हर रस्म में कावेरी पोद्दार आगे होगी। कावेरी दोनों को हल्दी लगाएगी। इस मौके पर कावेरी, अरमान और अभिरा से आंखें नहीं मिला पाता, जिस वजह से कावेरी किसी तरह दोनों को मनाने में लग जाती है।

मायरा लगाएगा मं और पापा को हल्दीImage Credit : Instagram04 / 08

मायरा लगाएगा मं और पापा को हल्दी

मायरा और मुक्ति उन बच्चों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जो अपने माता-पिता की शादी का हिस्सा रहते हैं। हल्दी सेरेमनी में मायरा प्यार से अपने मां और पापा को हल्दी लगाएगी। मायरा अपने मां पापा को देखकर काफी खुश हैं।

अरमान और अभिरा की मेहंदी में नाच-गानाImage Credit : Instagram05 / 08

अरमान और अभिरा की मेहंदी में नाच-गाना

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा की हल्दी में काफी मस्ती होगी। घर की सभी लेडीज मिलकर नाच गाना करेगी। इस मौके पर मायरा और मुक्ति अपने मां पापा की शादी अटेंट करके काफी खुश है।

अरमान अभिरा करेंगे डांसImage Credit : Instagram06 / 08

अरमान अभिरा करेंगे डांस

हल्दी सेरेमनी में अभिरा और अरमान का भी डांस होगा। पोद्दार परिवार के हर फंक्शन में अभिरा और अरमान डांस करते हैं और दोनों अपनी हल्दी सेरेमनी में भी खूब नाच गाना करेंगे। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और खुश हैं।

अरमान और अभिरा का रोमांसImage Credit : Instagram07 / 08

अरमान और अभिरा का रोमांस

अरमान और अभिरा का रोमांस भी हल्दी सेरेमनी में देखने के लिए मिलेगा। अरमान और अभिरा एक दूसरे क्लोज नजर आ रहे हैं और दोनों की आंखें बंद हैं। इस तस्वीर में दोनों इस मोमेंट को एन्जॉय कर रहे हैं।

फैंस को है एपिसोड का इंतजारImage Credit : Instagram08 / 08

फैंस को है एपिसोड का इंतजार

अब फैंस को इस एपिसोड का इंतजार है, जिसमें ड्रामा भी हो सकता है। अभी तो अरमान की मुलाकात पोद्दार परिवार से होगी। दादी सा उससे माफी मांगेगी। ऐसे में फैंस को आने वाले एपिसोड्स का इंतजार है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!