याद है कलर्स का फेमस टीवी शो मधुबाला एक इश्क एक जुनून जिसे देखने के लिए लोग टीवी के सामने बैठे रहते थे। अपनी अनोखी प्रेम कहानी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला ये शो 2012 में रिलीज हुआ था और दो साल ही चला था। शो में विवियन डिसेना और दृष्टि धामी मुख्य किरदार में थे। क्या आप जानते हैं अब कैसे दिखते हैं मधुबाला के किरदार, आइए आपको दिखाते हैं अब कैसे हो गए हैं मधुबाला के स्टार्स
विवियन डिसेना ने हाल ही में बिग बॉस 18 में धमाकेदार एंट्री ली है। बताया जा रहा है कि विवियन ने 8 साल बाद बिग बॉस को हाँ बोला है। शो में आने के बाद फैंस विवियन को देखकर हैरान हो गए हैं। मधुबाला का आरके का चेहरा मुरझाया हुआ नजर आ रहा है और वह पहले से बहुत पतले हो गए हैं।
मधुबाला शो की मुख्य किरदार दृष्टि धामी ने मधुबाला का किरदार किया था। जो आरके के प्यार में दीवानी हो जाती है। बताते चले कि दृष्टि अब जल्द ही माँ बनने वाली है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना बेबी शॉवर रखा था।
गुंजन ने मधुबाला शो में अभय कपूर का रोल अदा किया था। फैंस ने उन्हें इस रोल में खूब प्यार दिया था। बता दें कि गुंजन अब शो होस्ट करते हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी सीजन 2 को होस्ट किया था।
पंजाबी मुंडा अविनेश रेखी ने मधुबाला शो में सुल्तान का किरदार किया था। अविनेश रेखी ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। एक्टर हाल ही में 'एक कुड़ी पंजाब दी' में नजर आया था।
नीलू कोहली आरके की दादी बनी थी। नीलू टीवी और बॉलीवुड की मंझी हुई कलाकार है। वह अपने किरदार से हर शो में जान डाल देती है।
मधुबाला छोड़ने के बाद सीमा ने टीवी की दुनिया से भी दूरी बना ली। अब वह ओटीटी पर वेब शो में काम कर रही है। वह साल 2022 में क्रिमिनल जस्टीस 2 में नजर आई थी।