टीवी शोज में नजर आने वाली सास उस शो का मुख्य किरदार होती है। इंडियन टीवी शोज में कई सास ऐसी हैं जिनका किरदार आइकॉनिक बन गया। ये अपने किरदार में इतनी फेमस हुईं कि रियल लाइफ में भी लोग उन्हें वैसे ही जानने लगे। अब ये सास क्या कर रही हैं और कहां पर हैं, हम आपको बताने वाले हैं। भाभो सा से लेकर गायत्री सिंघानिया तक यहाँ जानिए टीवी की पॉपुलर सास के बारे में।
शो ये हैं मोहब्बतें में रमन की माँ और इशीता की सास का किरदार करने वाली संतोषी भल्ला, टीवी शोज से मानो गायब हो गई हो। इस शो में शहनाज रिजवान् ने संतोषी भल्ला का किरदार निभाया था।
पवित्र रिश्ता में सविता ताई का किरदार करने वाली ऊषा नदकारनी, हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में नजर आईं थी। ऊषा का किरदार इस शो में आइकानिक बन गया था। वह अर्चना की खडूस सास बनी थी। हाल ही में ऊषा ने बताया था कि वह घर में अकेली रहती हैं।
बालिका वधू शो में खडूस दादी सा का किरदार करने वाली सुरेखा सीकरी ने अपने किरदार को टीवी में अमर कर दिया। सुरेखा सीकरी अब इस दुनिया में नहीं है। साल 2021 में उनका निधन हो गया।
टीवी की सबसे डरावनी सास बनी रूपल पटेल ने, कोकिला बेन का किरदार किया था। रूपल इस किरदार में इस तरह जम गई थी कि असल में लोग उन्हें गुस्सैल मान बैठे थे। हालांकि रूपल इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर है, वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं है।
'दिया और बाती' शो में भाभो सा बनकर अपनी बिंदनी को पाठ पढ़ाने वाली नीलू वालिया ने टीवी में अपनी अलग जगह बनाई। वह इन दिनों तू दिल मैं धड़कन शो में नजर आ रही है।
अक्षरा की प्यारी सास गायत्री इस शो के बाद किसी दूसरे सीरियल में नजर नहीं आई। गायत्री ने इस शो से अपनी पहचान बनाई थी। सोशल मीडिया पर भी सोनाली वर्मा कम ही नजर आती है।